विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2047 के विकसित भारत में हरियाणा की अग्रणी भूमिका रहेगी. इसके लिए हरियाणा निरंतर प्रयास कर रहा है. उन्होंने विकसित भारत का लक्ष्य देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया.मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार और गरीब उत्थान के चार स्तंभों पर काम करने क आह्वान किया है.

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार इन सभी पर तेजी से कार्य कर रही है. आज हरियाणा का किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ प्राकृतिक खेती, बागवानी में बेहतर कार्य कर रही है. राज्य में लीची, अमरूद, किन्नू और स्ट्रॉबेरी के लिए चार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा दिया जाएगा और किसानों तथा युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

केंद्र की हर योजना हरियाणा में

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. आज महिलाएं कृषि, हैल्थ, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भरपूर योगदान दे रही हैं. प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए स्टार्टअप नीति बनाई है. गरीब उत्थान के लिए मजबूती से कार्य किया जा रहा है. आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, पीएम जनधन खाता योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है.

भविष्य की जरूरतों पर योजनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने फ्यूचर डिपार्टमेंट बनाया है. इसका मकसद है कि आने वाले समय में लंबे समय को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाए ताकि लोगों को कोई परेशानी न आए. हर क्षेत्र में व्यवस्थित विकास सुनिश्चित हो सके. इसी सोच के साथ हरियाणा सरकार विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले युवाओं को शोध के लिए प्रोत्साहित कर रही है ताकि विश्वविद्यालयों के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में शोध कर सकें और यह पहचान सकें कि किन-किन क्षेत्रों में क्या समस्याएं हैं.

युवाओं को नई तकनीकों से जोड़ने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में भारत एआई, अनुसंधान और विकास को अपना रहा है. प्हाल ही में आयोजित एआई समिट में भी दुनिया भर से विशेषज्ञ और प्रतिनिधि भारत आए और उन्होंने तकनीक के भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए. इसी दिशा में हरियाणा सरकार भी आगे बढ़ रही है. पिछले बजट में यह घोषणा की गई थी कि पंचकूला और गुरुग्राम में दो स्थानों पर एआई हब स्थापित किए जाएंगे. इस दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है.

उन्होंने बताया कि हाल ही में चंडीगढ़ में भी एक एआई समिट आयोजित की गई, जिसमें इस क्षेत्र से जुड़े अनेक विशेषज्ञों और प्रतिभागियों ने भाग लिया. एआई हब के लिए अनेक कंपनियों ने रुचि दिखाते हुए प्रस्ताव भी दिए हैं. सरकार का उद्देश्य युवाओं को नई तकनीकों से जोड़ना और उन्हें इस क्षेत्र में कुशल बनाना है, ताकि भविष्य में एआई के माध्यम से रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकें.

आईएमटी को लेकर तेजी से हो रहा काम

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत उसकी मजबूत कनेक्टिविटी है. राज्य में फोर-लेन सड़कें, एक्सप्रेसवे, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, रेलवे और हवाई कनेक्टिविटी तेजी से विकसित हो रही है. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का हिस्सा होने के कारण हरियाणा को अतिरिक्त लाभ मिलता है.

पिछले बजट में सरकार ने 10 इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) स्थापित करने की घोषणा की थी. इनमें से लगभग छह पर तेजी से काम शुरू हो चुका है, जबकि बाकी चार पर भी जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा. इन टाउनशिप का उद्देश्य उद्योगों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करना है, ताकि अधिक से अधिक कंपनियां हरियाणा में निवेश कर सकें. सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी औद्योगिक नीतियों को भी मजबूत किया है.

उन्होंने बताया कि नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी और सेमीकंडक्टर नीति पर भी काम किया जा रहा है, ताकि हाई-टेक उद्योगों को हरियाणा में स्थापित होने के लिए बेहतर अवसर मिल सकें. रोजगार के विषय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार रोजगार सृजन को लेकर लगातार काम कर रही है. हरियाणा में रोजगार का सबसे बड़ा स्रोत कृषि क्षेत्र है, इसलिए कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर पैदा करने पर जोर दिया जा रहा है.

उद्योग और कौशल विकास पर विशेष ध्यान

सीएम सैनी ने कहा कि महिला उद्यमियों को उद्योग और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार विशेष प्रोत्साहन भी दे रही है. मेक इन इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार भी उद्योग और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रही है. इसी दिशा में पलवल में श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है, जहां युवाओं को आधुनिक कौशल प्रदान किया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य है कि शिक्षा, कौशल विकास, उद्योग और स्वरोजगार को बढ़ावा देकर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं और हरियाणा को विकास के नए आयामों तक पहुँचाया जाए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |