Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा ‘सिक्का गैंग’

देवास : सोने के साथ चांदी के भाव इस कदर आसमान छू रहे हैं, कि चांदी से जुड़े अपराध भी बढ़ने लगे हैं. ताजा मामला देवास से सामने आया है, जहां बड़ी तादाद में नकली चांदी के सिक्कों को असली बताकर गिरवी रखने का मामला सामने आया है. शहर के सिटी कोतवाली पुलिस थाने ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली चांदी के सिक्कों के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है.

नकली चांदी रखकर उधार लेते थे पैसा

इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए देवास एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया, ” फरियादी अमरिश चौधरी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी कंचन ज्वेलर्स नाम से सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है, जहां तोसिफ पिता अबरार खान दुकान पर आया और 50 चांदी के सिक्के गिरवी रखकर 55 हजार रु उधार थी. जब सिक्कों की बारीकी से जांच की गई तो सभी 50 सिक्के नकली पाए गए. जिसपर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने इस गिरोह के चार आदतन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी संख्या में नकली चांदी के सिक्के बरामद किए हैं.

153 नकली चांदी के सिक्के जब्त, 4 गिरफ्तार

एसपी पुनीत गेहलोद ने मीडिया को बताया, ” आरोपियों द्वारा लोगों को असली चांदी के सिक्के बताकर उन्हें गिरवी रखा जाता था और इसके बदले में मोटी रकम ली जाती थी. इसी तरह की वारदात में आरोपियों ने एक व्यक्ति से 55 हजार रु की धोखाधड़ी की. शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 153 नकली चांदी के सिक्के जब्त किए गए हैं.”

पुलिस की सलाह-सतर्क रहें ज्वेलर्स

पुलिस के अनुसार यह सिक्के दिखने में हुबहू असली चांदी के सिक्कों जैसे लगते और दिखते हैं, जिससे आम लोग आसानी से इस गिरोह के झांसे में आ जाते थे. SP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया और बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे और भी मामलों का खुलासा हो सकता है. पुलिस ने इसके साथ ही ज्वैलर्स को और सोना-चांदी खरीदते वक्त संदिग्ध मामलों में ज्यादा सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |