Khatu Shyam Mandir: खाटूश्याम मंदिर में SHO की गुंडागर्दी! युवक को कॉलर से खींचा, जमीन पर पटका; वीडियो वायरल।

विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में 21 फरवरी से शुरू होने वाले वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले की तैयारियां विवादों में घिर गई हैं. कस्बे के मोदी चौक पर भीड़ नियंत्रण के लिए लगाए जा रहे लोहे के गेट को लेकर स्थानीय निवासियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई. इस दौरान खाटू श्याम कोतवाली थानाधिकारी (SHO) पवन चौबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक युवक के साथ अभद्रता और मारपीट करते नजर आए.

बताया जा रहा है कि आगामी लक्खी मेले में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन कस्बे में विभिन्न स्थानों पर लोहे के भारी-भरकम गेट लगवा रहा है. जब टीम मोदी चौक मार्ग पर गेट लगाने पहुंची, तो स्थानीय निवासियों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि इन गेटों के कारण कस्बे को एक तरह से ‘जेल’ में तब्दील किया जा रहा है, जिससे उनकी रोजमर्रा की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो जाएगी.

SHO की कार्यशैली पर उठे सवाल

हंगामे की सूचना मिलने पर SHO पवन चौबे जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विवाद के दौरान SHO का पारा चढ़ गया. आरोप है कि उन्होंने गालियां देते हुए एक स्थानीय युवक की कॉलर पकड़ी और उसे सड़क पर पटक दिया. इस घटना के बाद कस्बे के लोग भड़क गए और पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए.

‘सुरक्षा के नाम पर हमें कैद क्यों?’

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे मेले के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर स्थानीय लोगों की स्वतंत्रता छीनना गलत है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थानाधिकारी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और शांतिपूर्ण विरोध कर रहे लोगों के साथ मारपीट की. ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय बल प्रयोग कर रहा है.

प्रशासन की दलील

दूसरी ओर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का तर्क है कि 21 से 28 फरवरी तक चलने वाले फाल्गुनी मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. किसी भी अप्रिय घटना या भगदड़ को रोकने के लिए भीड़ का दबाव कम करना जरूरी है, जिसके लिए मोदी चौक जैसे संवेदनशील रास्तों पर बैरिकेडिंग और गेट लगाना अनिवार्य सुरक्षा कदम है.

फिलहाल प्रशासन और ग्रामीणों के बीच खींचतान जारी है. पुलिस के खिलाफ स्थानीय लोगों की नाराजगी को देखते हुए इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. अब देखना यह है कि प्रशासन स्थानीय लोगों की सुविधा और सुरक्षा इंतजामों के बीच कैसे तालमेल बिठाता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |     भारत की महात्वाकांक्षी बिलासपुर-मनाली-लेह रेल परियोजना, समुद्र तल से 17,244 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन     |     उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |