जादू-टोना के शक में हैवानियत की हद पार! दो युवकों को रस्सियों से बांधकर पेड़ पर लटकाया और बेरहमी से पीटा, पुलिस का एक्शन

21वीं सदी का भारत, जहां विज्ञान और तकनीक की ऊंचाइयों को छूने की बातें होती हैं. वहीं कुछ गांवों में आज भी अंधविश्वास का ज़हर लोगों के जहन में जिंदा है. इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से सामने आया है, जहां जादू-टोना के शक में दो निर्दोष युवकों को अमानवीय यातना दी गई. घटना जुगैल थाना क्षेत्र के खरहरा गांव की है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है.

गांव के कुछ लोगों ने दो युवकों पर ‘जादू-टोना’ करने का शक जताया. इसके बाद भीड़ ने उन्हें पकड़कर पहले बंधक बनाया, फिर रस्सियों से बांधकर पेड़ से लटका दिया. इसके बाद लाठी-डंडों से इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान उभर आए. घटना के दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल जांच शुरू की. सोनभद्र पुलिस ने तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे कांड में गांव के पूर्व प्रधान समेत कई लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और बाकी की तलाश जारी है.

जान बचाकर भाग निकले दोनों

पीड़ित युवकों ने आरोप लगाया कि उन्हें घंटों तक बंधक बनाकर पीटा गया, अपमानित किया गया और जादू-टोना करने का ठप्पा लगाकर पूरे गांव में बदनाम किया गया. किसी तरह जान बचाकर वे वहां से भाग निकले और अस्पताल में इलाज कराया. पुलिस ने इस मामले में SC/ST एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. वहीं प्रशासन गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटा है.

यह घटना एक बार फिर समाज के उस कुरूप चेहरे को उजागर करती है जहां विज्ञान के युग में भी अंधविश्वास की बेड़ियां इंसानियत का गला घोंट रही हैं. सवाल ये है कि जब देश चांद पर पहुंच चुका है, तो क्या अब भी लोग अंधविश्वास के अंधकार में डूबे रहेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |