जैसलमेर में सेना कमांडर सम्मेलन शुरू! सीमा सुरक्षा और सैन्य क्षमता पर फोकस, लेकिन ‘अग्निवीर रिटेंशन रेट’ पर चर्चा नहीं

जैसलमेर में आज, 23 अक्टूबर को सेना अधिकारियों को जमावड़ा लगेगा. आज से सेना कमांडरों का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हो रहा है. इसमें सेना से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. अग्निवीर रिटेंशन रेट बढ़ाने को लेकर सम्मेलन में कोई चर्चा नहीं की जाएगी. इसे लेकर सेना ने स्पष्टीकरण जारी कर दिया है. जाए जानते हैं कि सेना ने अग्निवीर रिटेंशन रेट को लेकर क्या नोटिस जारी किया है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट में इस सम्मेलन में अग्निवीरों का रिटेंशन रेट 25 से बढ़ाकर 75 फीसदी होने पर चर्चा बताई जा रही थी, जिस पर सेना ने आधिकारिक बयान जारी किया है. जारी बयान में सेना ने कहा कि अग्निवरों का रिटेंशन रेट बढ़ाना सम्मेलन में चर्चा का हिस्सा नहीं है.

मई में ऑपरेशन सिन्दूर के बाद यह पहला सेना कमांडर सम्मेलन होगा. यह सम्मेलन सेना के वरिष्ठ नेतृत्व के लिए समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने और उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए प्रमुख परिचालन प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच के रूप में काम करता है.

सम्मेलन में इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्गजों की बढ़ती ताकत के साथ, उनके अनुभव और विशेषज्ञता का लाभकारी उपयोग करने के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है. मौजूदा समय में अनुभवी लोग सीमित भूमिकाओं में लगे हुए हैं जैसे कि आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी और पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) पॉलीक्लिनिक्स के तहत, लेकिन सभी संरचनाओं में व्यापक भागीदारी पर विचार किया जा रहा है. सेवारत सैनिकों के कार्मिक और कल्याण संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.

बनेगा त्रि-सेवा शिक्षा कोर

पिछले महीने कोलकाता में संयुक्त कमांडर सम्मेलन में जिसमें प्रधानमंत्री भी शामिल हुए थे. उस बैठक में, सरकार ने तीन संयुक्त सैन्य स्टेशनों के गठन और सेना, नौसेना और वायु सेना की शिक्षा शाखाओं को एक त्रि-सेवा शिक्षा कोर में विलय करने की घोषणा की थी.

भारतीय सेना में अग्निवारों की भर्तियां अग्निपथ योजना के तहत चार साल के कार्यकाल के लिए की जाती है. इनमें से 25 फीसदी को नियमित सेवा में शामिल करने का नियम है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |     भारत की महात्वाकांक्षी बिलासपुर-मनाली-लेह रेल परियोजना, समुद्र तल से 17,244 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन     |     उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |