महागठबंधन में ‘गड़बड़ी’ की इनसाइड स्टोरी! CPIML नेता ने बताई दरार की असल वजह, क्या है INDIA ब्लॉक का आगे का प्लान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जो महागठबंधन एक होने का दावा कर रहा था. हालांकि वह चुनाव के दौरान पूरी तरह से बिखरा हुआ नजर आ रहा है. तमाम छोटे-छोटे दलों की नाराजगी खुलकर सामने आई है. इसके अलावा कई ऐसी सीटें भी हैं जहां कांग्रेस और आरजेडी आमने-सामने उतर चुकी है. इसी नाराजगी और खटास को लेकर सीपीआई(एमएल) नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि इस बार गठबंधन ज्यादा बड़ा है. इसलिए ये सब हो रहा है.

उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी को इस महागठबंधन में शामिल करना चाहते थे. इसका मतलब था कि सभी को कुछ सीटों का त्याग करना पड़ेगा. इसलिए पूरी प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई है. इस देरी की वजह से हर निर्वाचन क्षेत्र में पूर्ण एकता नहीं है, लेकिन हमने तय किया था कि कोई दोस्ताना लड़ाई नहीं होगी. पूर्ण एकता होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि हम अपनी तरफ से इसे बनाए हुए हैं. मुझे उम्मीद है कि जब तक नाम वापस लिए जाएंगे, तब तक पूरी एकता स्थापित हो जाएगी.” दीपांकर की मानें तो नाम वापसी के बाद सभी की नाराजगी दूर हो जाएगी.

पिछले चुनाव में बाल-बाल बचा था एनडीए- भट्टाचार्य

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में ये चुनाव बदलाव के लिए हैं. पांच साल पहले, बिहार कोरोना काल में चुनाव कराने वाला पहला राज्य था. उस समय, किसी को भी बिहार में विपक्ष की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि 2019 के चुनावों में एनडीए 39-1 से आगे था. लेकिन उस तरह के हालात में, बिहार ने एक ऐसा जनादेश दिया जो आंखें खोल देने वाला था. जहां हम सत्ता में आने से बाल-बाल बचे थे.

हम कम सीटों में संतोष के लिए तैयार

भट्टाचार्य ने कहा कि दोनों गठबंधनों के बीच कुल अंतर शायद लगभग 12,000 वोटों का था. पांच साल बाद, इस बार हमारा गठबंधन थोड़ा बड़ा हुआ है. बिहार बदलाव के लिए तैयार है. पिछली बार हमारी पार्टी के पास 19 सीटें थीं. इस बार, हमें उम्मीद है कि भाकपा-माले कम से कम 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन चूंकि यह एक बड़ा गठबंधन है, इसलिए हमें 20 सीटों से ही संतोष करना पड़ेगा. यह हमारे लिए एक असमान लड़ाई है. हमारे सभी साथी लड़ाई के लिए तैयार हैं.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |