डॉक्टर हत्याकांड का आरोपी ढेर! 1 लाख के इनामी बदमाश का गुरुग्राम में पुलिस एनकाउंटर, बीजेपी नेता के घर चोरी में भी था शामिल

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. बदमाश पर हत्या और डकैती जैसे ही कई मामले में दर्ज है. बीते काफी समय से दिल्ली पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. मगंलवार तड़के पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई है. पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी है. इस बीच पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते उसे मौत के घाट उतार दिया.

हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम में नेपाल मूल के कुख्यात बदमाश भीम जोरा को एनकाउंटर में मार गिराया. जोरा पर दिल्ली में डॉक्टर की हत्या और फिर डकैती करने का आरोप था. इसके अलावा उस पर गुरुग्राम में भाजपा महरौली जिला अध्यक्ष ममता भारद्वाज के घर से 22 लाख की चोरी का भी आरोप था. दिल्ली पुलिस ने भीम जोरा पर एक लाख का इनाम था. मंगलवार सुबह पुलिस को भीम जोरा की सूचना मिली.

पुलिस ने किया भीम जोरा का एनकाउंटर

सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही जोरा ने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान गुरुग्राम क्राइम ब्रांच सेक्टर 43 के इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा भी बाल-बाल बच गए. कुछ देर बाद पुलिस की गोली से जोरा घायल हो गया. उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है.

हरियाणा पुलिस की कार्रवाई

आपको बता दें कि बदमाश भीम जोरा की तलाश में हरियाणा और दिल्ली पुलिस दोनों ही लगी थी. वह पुलिस को काफी दिनों से गुमराह करने की कोशिश कर रहा था. इस बीच मंगलवार तड़के हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया. हरियाणा पुलिस लगातार बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई. बीते दिनों भी पुलिस ने सोनीपत में 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 2 बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |