धूमधाम से होगा दशहरा उत्सव का आयोजन – आयोजन को लेकर धन संग्रह में जुटे समिति सदस्य, नगरवासी भी कर रहे बढ़-चढ़कर सहयोग

शाजापुर। 2 अक्टूबर 2025 को नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए गठित दशहरा उत्सव समिति द्वारा तैयारियां की जा रही है और दशहरा उत्सव समिति सदस्यों द्वारा धनसंग्रह के लिए नगरवासियों से संपर्क किया जा रहा है और नगरवासी भी समिति सदस्यों का बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।
गौरतलब है गत दिनों श्री कृष्ण व्यायामशाला द्वारा संचालित सर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पं. आशीष नागर ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें इस वर्ष के दशहरा उत्सव समिति का गठन करते हुए सर्व सम्मति से अध्यक्ष दीपक चौहान, सह संयोजक जलज ठाकुर, सचिव मनीष सिसौदिया व कोषाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति को नियुक्त किया गया। उक्त सदस्यों के साथ-साथ सर्व हिन्दू उत्सव समिति के कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रतिदिन नगरवासियों से दशहरा उत्सव के सफल आयोजन हेतु प्रतिदिन धूप, बारिश की चिंता किए बगैर नगर में धन संग्रह के लिए निकल रहे हैं। जिन्हें नगरवासी भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। मंगलवार को भी समिति सदस्यों ने जय श्री राम के जयघोष के साथ धनसंग्रह अभियान की शुरूआत की। इसके बाद समिति सदस्यों ने वरिष्ठों के निर्देशन में धनसंग्रह किया।

गोविंद शर्मा प्रवक्ता नियुक्त
दशहरा उत्सव समिति द्वारा समिति के प्रवक्ता पद के लिए पं. गोविंद शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया। इस पर सभी ने अपनी सहमति देते हुए पं. गोविंद शर्मा को दशहरा उत्सव समिति का प्रवक्ता नियुक्त किया गया। पं. शर्मा के प्रवक्ता नियुक्त होने पर सर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पं. आशीष नागर, दीपक चौहान, मनीष सिसोदिया, मनीष सोनी, चंचल ठाकुर, सत्या वात्रे, राजेश पारछे, नरेश कप्तान, नरेंद्र प्रजापति, मंगल नाहर, विकास सिंदल, धनराज गवली, अंकित तंवर, सुनील देवतवाल, धर्मेन्द्र शर्मा, दिलीप सिंदल, दीपक निगम, अजय शर्मा, हरीश कुशवाह ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।
0000000000000000

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |