मुंबई में दही हांडी रिहर्सल के दौरान ऊपर ने नीचे गिरा नाबालिग, हो गई मौत, नहीं था सुरक्षा का कोई इंतजाम

मुंबई के दहिसर इलाके में दही हांडी फेस्टिवल की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में एक बच्चे की जान चली गई. बच्चे की पहचान महेश रमेश जाधव के नाम से हुआ है. उसकी उम्र 11 साल बताई जा रही है. यह हादसा रविवार को दही हांडी फेस्टिवल के रिहर्सल के दौरान हुआ.

रिहर्सल के दौरान महेश पिरामिड के छठे स्तर पर चढ़ा था तभी अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर पड़ा. नीचे किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था न गद्दी, न जाल, और न ही कोई सेफ्टी बेल्ट का कोई इंतजाम नहीं था. इसकी वजह से बच्चे की मौत हो गई.

जांच में क्या आया सामने?

परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि इस अभ्यास का आयोजन बिना किसी मान्यता प्राप्त मंडल के किया गया था. स्थानीय व्यक्ति बालाजी उर्फ बालू रमेश सुरनर (32) ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि उसने बिना किसी आधिकारिक अनुमति और सुरक्षा इंतजाम के बच्चों को एकत्रित कर रिहर्सल शुरू कारवया. उसका मकसद त्योहार के दिन सलामी के जरिए पैसा कमाना और उसे आपस में बांटना था.

बिना अनुमति चल रहा था रिहर्सल

दहिसर पुलिस ने महेश के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर लापरवाही, बिना अनुमति आयोजन और बच्चों को खतरनाक गतिविधियों में शामिल करने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस आयोजन में और कौन-कौन शामिल था. मामले में जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

नहीं था सेफ्टी का इंतजाम

पुलिस का कहना है कि ऐसे हादसों का सबसे बड़ा कारण सुरक्षा उपकरणों का अभाव होता है. दही हांडी मंडल प्रैक्टिस के दौरान अक्सर जरूरी चीजें जैसे हेल्मेट, सेफ्टी बेल्ट, गद्दे या जाल का उपयोग नहीं करते, जिससे बच्चों की जान जोखिम में पड़ जाती है. इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हम पर्व मनाने के नाम पर बच्चों की जिंदगी से खेल रहे हैं?

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |     भारत की महात्वाकांक्षी बिलासपुर-मनाली-लेह रेल परियोजना, समुद्र तल से 17,244 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन     |     उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |