रक्षक ही बने भक्षक… बाल गृह में HIV पीड़िता नाबालिग से 2 साल तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात

महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक बाल आश्रय गृह में एचआईवी संक्रमित नाबालिग लड़की से दो साल तक कई बार दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना ने एक बार फिर बाल गृहों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित लड़की ने अपने पैतृक जिले धाराशिव के ढोकी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, ये वीभत्स घटनाएँ लातूर के हासेगाँव स्थित एचआईवी संक्रमित बच्चों के आश्रय गृह में 13 जुलाई 2023 से इस साल 23 जुलाई के बीच हुईं।

बाल गृह के कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, प्रबंधन ने छिपाने की कोशिश की
अधिकारी ने बताया, “लड़की की शिकायत के अनुसार, वह पिछले दो साल से इस संस्था में रह रही थी। बाल गृह के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर उससे चार बार दुष्कर्म किया। उसने लड़की को इस घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी।” सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि संस्था के प्रबंधन ने लड़की की कोई मदद नहीं की। पीड़िता ने जब अधिकारियों के लिए पत्र लिखकर शिकायत पेटी में डाला, तो उसे भी फाड़कर फेंक दिया गया।

गर्भवती होने पर कराया जबरन गर्भपात
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब लड़की बीमार पड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ जाँच में पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है। इसके बाद, आरोपियों ने लड़की की सहमति के बिना एक चिकित्सक से उसका गर्भपात करवा दिया।
ढोकी पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें संस्था के संस्थापक और अधीक्षक, दुष्कर्म करने वाला कर्मचारी और गर्भपात कराने वाला चिकित्सक शामिल हैं। लातूर के पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे ने बताया कि यह कथित घटना औसा पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई, और मामला वहाँ सौंपे जाने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |     भारत की महात्वाकांक्षी बिलासपुर-मनाली-लेह रेल परियोजना, समुद्र तल से 17,244 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन     |     उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |