टेक्नोलॉजी का असर मजदूर पर न पड़े… भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस पर क्या बोले संघ प्रमुख?

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने आज अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूरे कर लिए हैं. इसको लेकर बुधवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत शामिल हुए. इस दौरान कहा कि मजदूरों का दुःख समाज का दुःख है.

संघ प्रमुख ने कहा कि टेक्नोलॉजी मनुष्य का स्वभाव रूखा बनाती है और परिश्रम की प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिन्ह भी लगाती है. टेक्नोलोजी से श्रमिक जीवन पर असर न हो इस पर विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि संगठन(बीएमएस) को बड़ा बनाना है. देश के वातावरण में परिवर्तन लाना अपना काम है, दुनिया के वातावरण में भी बदलाव लाना अपना काम है.

उन्होंने कहा कि संगठन की प्रतिष्ठा बढ़ती है तो संगठन यशस्वी होता है, कार्यकर्ताओं का मान बढ़ता है. मजदूर संघ सिर्फ अपना झंडा खड़ा करने नहीं बल्कि श्रमिकों के लिए काम करने के लिए संगठन बनाया गया था.

क्या बोले संघ प्रमुख भागवत?

मोहन भागवत ने कहा कि जब मजदूर संगठन छोटा था तो केवल कुछ लोगों की कल्पनाओं में ही था. इसलिए किसी के मन में भी कोई स्पर्धा का भाव भी नहीं था. मजदूरों के दुख को दूर करने निकले लोग अगर परिवार की बात करेंगे तो कैसे टिकेंगे. उस समय सबका ऐसा ही मानना था. हालांकि कई लोगों के त्याग परिश्रम और संघर्ष के बाद आज 70 सालों के बाद हम लोग दुनिया महत्वपूर्ण और देश में सर्वप्रथम मजदूर संगठन बने हैं. आगे काम करना है तो जरा पीछे मुड़कर भी देखना होगा.

भारतीय मजदूर संघ की यात्रा 23 जुलाई 1955 को भोपाल में शुरू हुई थी. 23 जुलाई को बीएमएस अपनी स्थापना का 70वां वर्ष मना रहा है. भारतीय मजदूर संघ ने अपनी भूमिका केवल यहीं तक सीमित नहीं रखी है. इसकी बजाय समाज और विश्व के कल्याण के व्यापक उपाय जैसे पर्यावरण, सामाजिक समरसता एवं स्वदेशी भी उनके प्रमुख लक्ष्यों में से एक है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |     भारत की महात्वाकांक्षी बिलासपुर-मनाली-लेह रेल परियोजना, समुद्र तल से 17,244 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन     |     उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |