वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बाणगंगा के पास टूटकर चट्टानें गिरीं, चार श्रद्धालु घायल

जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया. कटरा से माता वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाले रास्ते में बाणगंगा के पास अचानक भूस्खलन हो गया. इस हादसे में चार श्रद्धालु घायल हो गए हैं. सूचना मिलते ही प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पैदल मार्ग से गुजर रहे थे. अचानक भारी पत्थर और मलबा गिरने से अफरा-तफरी मच गई. चार श्रद्धालु मलबे की चपेट में आ गए.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायलों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद कटरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन की ओर से एंबुलेंस और मेडिकल टीम तुरंत मौके पर भेजी गई. वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्राइन बोर्ड के जवान भी मौके पर राहत कार्य में जुटे हुए हैं.

कटरा से वैष्णो देवी भवन तक जाने वाला यह मार्ग हर दिन हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहता है. सावन के महीने और सोमवार का दिन होने के कारण यात्रा मार्ग पर भीड़ अधिक थी. ऐसे में अचानक हुआ यह भूस्खलन यात्रियों के लिए डर का कारण बन गया है.

बारिश को लेकर जारी की गई थी चेतावनी

मौसम विभाग ने हाल ही में जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी. माना जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों की मिट्टी ढीली हो गई थी, जिससे यह भूस्खलन हुआ. प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें.

श्राइन बोर्ड के अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द ही रास्ता फिर से खोलने की कोशिश की जा रही है. प्रशासन ने बताया है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है. यात्रियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |