महाराष्ट्र: भिवंडी में MNS कार्यकर्ता ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बचाई जान

महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी के मुद्दे ने तूल पकड़ दिया है. इस बीच मंगलवार (8 जुलाई) को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के ठाणे और पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव की गिरफ्तारी के विरोध में भिवंडी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां MNS के एक कार्यकर्ता सुशील आवटे ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की. हालांकि समय रहते उसे बचा लिया गया.

जानकारी के मुताबिक यह घटना भिवंडी के शिवाजी चौक क्षेत्र में घटी, जहां उस समय निजामपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी भी मौजूद थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुशील आवटे ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और खुद को आग लगाने की कोशिश की. इस घटना से हड़कंप मच गया. इस बीच मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और आत्मदाह की यह कोशिश नाकाम कर दी.

पुलिस ने सुशील आवटे को हिरासत में लिया

वहीं इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. फिलहाल पुलिस ने MNS कार्यकर्ता सुशील आवटे को हिरासत में लिया है. पुलिस आवटे से पूछताछ कर रही है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया. माना जा रहा है कि सुशील अविनाश जाधव की गिरफ्तारी से नाराज था, जिसके विरोध में उसने आत्मदाह करने जैसा कदम उठाया. हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं मनसे कार्यकर्ता की इस हरकत को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है.

MNS ने मार्च निकालने का किया ऐलान

दरअसल हाल ही में मराठी न बोलने को लेकर एक व्यापारा के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 5 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की थी. जिसके विरोध में राज ठाकरे की पार्टी MNS ने मंगलवार (8 जुलाई) को मीरा भयंदर में मार्च निकालने का ऐलान किया था. हालांकि पुलिस ने मार्च की अनुमति नहीं दी थी. लेकिन MNS मार्च निकालने पर अड़ी रही, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारियां शुरू की.

ठाणे और पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव गिरफ्तार

पुलिस ने ठाणे और पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि अविनाश को नोटिस जारी किया गया था. हालांकि जब उन्होंने मार्च में शामिल होने पर जोर दिया तो पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुबह करीब 3 बजे जाधव को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उन्हें काशीमारी पुलिस स्टेशन लाया गया. पुलिस द्वारा मार्च की इजाजत न देने के बाद अविनाश ने कहा था कि पुलिस ने मीरा भयंदर में MNS के मार्च को अनुमति नहीं दी है, लेकिन मराठी हमारी मां है और अपनी मां के लिए हम कोई भी अपराध करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा था कि हम किसी के दबाव में नहीं आएंगे और ये मार्च जरूर निकलेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |