इमरान खरखरे बने शाजापुर शहर मोहर्रम कमेटी के सदर, समाजजन बोले—ऊर्जावान नेतृत्व से मिलेगी नई दिशा, समाजजनों ने पुष्प माला पहना कर स्वागत किया

शाजापुर। वारसी कॉलोनी में मंगलवार रात 10 बजे शब्बीर बाबूजी की सदारत में आयोजित मोहर्रम कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से इमरान खरखरे को कमेटी का सदर और अकरम ठेकेदार को खजांची चुना गया। इमरान खरखरे के चयन के साथ ही समाजजनों में उत्साह का माहौल रहा। सभी ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया और उनके नेतृत्व में कमेटी के कार्यों में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद जताई।

इमरान खरखरे सामाजिक कार्यों में सक्रिय, मिलनसार स्वभाव और कुशल नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। वर्षों से मोहर्रम के आयोजन में उनकी भागीदारी और समर्पण सराहनीय रहा है।

बैठक में सरपरस्त शेख शमीम उर्फ शम्मू, सलीम ठेकेदार,सीरत कमेटी सदर हनीफ उर्फ हन्नू, सफदर अली भाई, मिर्जा सोहराब बैग, पप्पू भाई सदर,अजीज नेता,इरशाद खान,शकील वारसी ,असगर अली, शायर हनीफ राही, बाबू भाई इरिगेशन, मुंशी भाई, जाकिर हुसैन, सैय्यद आबिद अली, सैय्यद अनवर अली, शेख सलमान, मरगु भाई, भैय्यू भाई, सुक्का भाई,कय्यूम नेता, आफताब भाई, शेख जमील जम्मू ,लालू उस्ताद,अकिल नूर मंडी,सद्दाम नेता,सहित अन्य पदाधिकारियों ने इमरान खरखरे के अनुभव और सामाजिक समर्पण की प्रशंसा करते हुए उन्हें पूर्ण समर्थन देने की बात कही।

समाज के वरिष्ठजन व युवा वर्ग दोनों ने विश्वास जताया कि इमरान खरखरे के नेतृत्व में मोहर्रम कमेटी न केवल धार्मिक आयोजनों को सफल बनाएगी, बल्कि सामाजिक समरसता और सहयोग की मिसाल भी पेश करेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |