पात्र हितग्राही अंतिम तिथि 15 जून के पूर्व ईकेवायसी कराएं-जिला आपूर्ति अधिकारी

शाजापुर
—–
शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 अंतर्गत सम्मिलित जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के पात्र परिवारों के जिले में समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओ को पीओएस मशीन के माध्यम से शेष पात्र हितग्राहियो की ईकेवायसी कराने के लिए विशेष अभियान के तहत घर-घर जाकर ईकेवायी का कार्य कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि शेष हितग्राहियों को पीडीएस अंतर्गत पात्रतानुसार राशन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो, इस तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए ईकेवायसी अभियान की अवधि 15 जून 2025 तक बढ़ाई हैं। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न प्राप्त करने वाले पात्र हितग्राहियो से अपील की गई है कि शासन द्वारा बढाई अवधि, अंतिम तिथि 15 जून 2025 तक नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा पीओएस मशीन के माध्यम से की जा रही ईकेवायसी के लिए संपर्क कर अपना ईकेवायसी अनिवार्य रूप से कराये, ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजना का शत्प्रतिशत् लाभ प्राप्त हो सके।

Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#JansamparkMP
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |