“ग्रीन शाजापुर” अभियान में रोपित पौधों पर क्यूआर कोड के लिए प्रशिक्षण संपन्न

शाजापुर, 19 अगस्त 2020/ शाजापुर जिले में 15 से 31 अगस्त 2020 तक वृक्षारोपण किये जाने के लिए “ग्रीन शाजापुर” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में रोपित पौधों पर क्यूआर कोड जारी होगा, जिससे पौधे की ट्रेकिंग की जा सकेगी। रोपित पौधे की स्थिति की जानकारी पौधारोपण करने वाले को भी मिलेगी। इस संबंध में आज डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा द्वारा शासकीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अशासकीय संगठनों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया।

अभियान के दौरान निर्धारित अवधि में सभी विभाग प्रमुखों द्वारा अपने-अपने ग्राम स्तर के अधिकारियों के माध्यम से शासकीय भूमि/निजी भूमि पर वृक्षारोपण का कार्य किये जाने एवं अपने कार्य क्षेत्र में पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाकर समस्त जिला अधिकारियों को सूचित भी किया जा चुका है। अभियान के दौरान रोपित किये गये पौधों पर क्यू.आर. कोड जारी होगा, जिससे उक्त पौधे की ट्रेकिंग भी की जा सकेगी, जिससे स्वयं भी देख सकते हैं। क्यू.आर. कोड के लिए अपने एण्ड्राईड मोबाईल फोन से प्ले स्टोर के माध्यम से “GreenGENE” नाम की एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगी। एप्लीकेशन के पश्चात Generate QR Code पर जाकर QR Code जनरेट कर सकते हैं। जनरेट कोड पर जाकर रेट 0 देखते हुए Buy Now करना होगा। तत्पश्चात MY QR Code Option पर जाकर QR Code Display होंगे, उसमें से एक QR Code को क्लिक कर जो पेड़ लगाया जा रहा हैं उसकी डिटेल जानकारी भरने के पश्चात लगाये गये पौधे की फोटो क्लिक कर अपलोड करने हेतु सबमिट करना होगा। “GreenGENE” एप्लीकेशन डाउनलोड में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर श्री पीयुष मोबाईल्‍ा नम्बर 7999934710 से सम्पर्क कर सकते हैं। कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने सभी जिला अधिकारियों को समय-सीमा का ध्यान रखते हुए इस अभियान को सफल बनाने के लिए निर्धारित किये लक्ष्य अनुसार पौधे रोपित करने के निर्देश दिए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्ती के साथ कार्यवाही करें – शाजापुर कलेक्टर सुश्री बाफना ने दिए साप्ताहिक बैठक में निर्देश     |     Shajapur वाहनों से शमन शुल्क राशि 12 हजार रूपये वसूल की     |     पांढुर्णा : पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि     |     उज्जैन में भी साधु-संतों और महंत के लिए स्थायी आश्रम बनाए जाएंगे: सीएम मोहन यादव     |     जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में MP के इंजीनियर ने गंवाई जान, पलक झपकते ऐसे आई मौत     |     छतरपुर पुलिस ने पकड़े गांजे के पेड़, आरोपी गिरफ्तार     |     MP में महिला वर्कफोर्स के रिसोर्स पूल तैयार करने के लिए जल्द बनेगा ऑनलाइन पोर्टल- मंत्री निर्मला भूरिया     |     इंदौर में सगे भाइयों ने मिलकर पड़ोसी युवक को मारे चाकू, घायल का इलाज जारी     |     डिंडोरी के कलेक्ट्रेट में निकला कोबरा सांप, मचा हड़कंप     |     10 आदमी बम के साथ सवार हो गए हैं, हर कोई कब्र में समा जाएगा…एयर इंडिया फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी     |