अपर कलेक्टर श्री सोलंकी ने टप्पा कार्यालय बेरछा का निरीक्षण किया

शाजापुर
—
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी ने आज टप्पा कार्यालय बेरछा का निरीक्षण किया। उन्होंने नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण एवं अमल की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।

अपर कलेक्टर श्री सोलंकी ने उक्त प्रकरणों में कमी पाये जाने पर तहसीलदार श्री नरेश कुमार सोनी को कमियों को पूर्ण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही नामांतरण, बटवारा प्रकरणों में आरसीएमएस पोर्टल एवं भौतिक रूप से निरीक्षण में भिन्नता पाई गई। उक्त कमियों के कारण संबंधित रीडर श्री मनोज कुमार दायमा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जा रहा है। संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त रीडर की दो वेतन वृद्धि रोकी जायेगी।

#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#Shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |