6 ढेर, 11 के खात्मे के लिए ऑपरेशन…लश्कर-जैश के इन दहशतगर्दों की आने वाली है मौत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से ही सेना आतंकियों के खात्मे में लगी हुई है. पिछले 20 दिनों से ही घाटी में एक साथ कई सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. पिछले 2 दिनों पहले सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर 6 लोकल आतंकवादियों को मार गिराया है, जबकि 11 आतंकवादियों की तलाश जारी है. ये सभी आतंकी लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए हैं.

सेना ने ऑपरेशन “कैच एंड हंट” के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी है. पुलिस और सेना सीमा के पास मौजूद गांवों में घर-घर जाकर तलाशी अभियान चला रही है. सेना की माने तो इस सर्च ऑपरेशन में गांव वालों का साथ भी मिल रहा है. तो वहीं लश्कर के तीन आतंकवादियों की भी तलाश जारी है जो पहलगाम हमले में शामिल थे. इनपर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है.

गुरुवार को सेना की पुलवामा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई, इसमें मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकवादी मारे गए. इनकी पहचान आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट के रूप में हुई है. इसके पहले मंगलवार को लश्कर के मॉड्यूल के आतंकवादियों को ढेर किया गया था.

इन आतंकियों की तलाश में जुटी सेना और पुलिस

  1. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में आदिल रहमान देंटू जो कि सोपोर का रहने वाला है. ये आतंकी लश्कर ए तैयबा का कमांडर है. इसके बारे में इनपुट है कि ये इस समय साउथ कश्मीर में घने पहाड़ी जंगल में छिपा हुआ है.
  2. लश्कर ए तैयबा से जुड़ा अहसान अहमद शेख जो कि 24 जून 2023 से एक्टिव है. इसकी तलाश जारी है. सेना को शक है कि ये साउथ कश्मीर में छिपा हुआ है.
  3. पुलवामा का रहने वाला हारिस नजीर 24 जून 2023 से एक्टिव है. यह आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़ा हुआ है. फिलहाल इसके नॉर्थ कश्मीर में छिपे होने की खबर है.
  4. शोपियां सेना के रडार पर है यही कारण है कि यहां अन्य क्षेत्रों के मुकाबले ज्यादा फोर्स और सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. यही का रहने वाला आसिफ अहमद खांडे जो कि पिछले 10 सालों से एक्टिव है. यह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़ा हुआ है. इसके साउथ कश्मीर में छिपे होने का शक है.
  5. शोपियां का रहने वाला नसीर अहमद वानी 30 नवंबर ,2019 से से एक्टिव है, ये लश्कर ए तैयबा से जुड़ा हुआ है. इसकी तलाश सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस दोनों को ही है.
  6. अनंतनाग का रहने वाला जुबैर अहमद वानी उर्फ अबू उबैदा उर्फ उस्मान अनंतनाग में हिजबुल मुजाहिद्दीन का चीफ ऑपरेशनल कमांडर है. यह 19 अप्रैल 2018 से एक्टिव है. फिलहाल ये OGW की मदद से अंडरग्राउंड है.
  7. अनंतनाग का रहने वाला हारून राशिद गनई 2018 में वो POK गया. अभी हाल ही वो वापस दक्षिण कश्मीर लौटा है. जून 2021 से एक्टिव है.
  8. कुलगाम का रहने वाला जाकिर अहमद गनई 29 सितम्बर 2023 से एक्टिव जो लश्कर ए तैयबा से जुड़ा है. इसके कई मददगारों के नाम भी सामने आए हैं. सेना शनिवार सुबह से ही इसकी तलाश में कुलगाम में सर्च ऑपरेशन चला रही है.

ऑपरेशन “catch and hunt” चला रही सुरक्षाबल

जम्मू कश्मीर पुलिस का आतंक के खिलाफ “catch and hunt” ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बल बॉर्डर और बॉर्डर के आस पास के इलाकों में बारीकी से सर्च कर रहे हैं , ताकि जम्मू संभाग में कितने भी कायर आतंकी छुपे हुए हैं उनका खत्म किया जा सके. सुरक्षा बल बॉर्डर के आस पास के इलाकों में लोगों को भी समझा रहे हैं कि अगर आपको कोई संदिग्ध दिखता है तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें. जम्मू कश्मीर पुलिस उन तमाम आतंकियों के पारंपरिक रूट पर भी ऑपरेशन चला रही है. जहां पर सुरक्षाबलों को घुसपैठ की आशंका लगती है. बॉर्डर के नजदीक नदी नालों और जंगल के इलाकों पर भी सुरक्षा बलों की पैनी नज़र है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |