युवा कांग्रेस संगठन चुनाव की तैयारी होनी शुरू, शाजापुर पहुंचे कोऑर्डिनेटर दिनेश शर्मा

शाजापुर।।
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को शाजापुर जिले के लिए नियुक्त कोऑर्डिनेटर दिनेश शर्मा ने बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान युवा कांग्रेस जयंत सिकरवार सहित कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि युवा कांग्रेस की नामांकन प्रक्रिया 27 अप्रैल से 6 मई तक चलेगी। इसके बाद सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा।

संगठन चुनाव में भाग लेने के लिए युवाओं की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव में उम्मीदवारी करने वाले युवाओं का आपराधिक रिकॉर्ड जांचा जाएगा। खासकर हत्या, बलात्कार और चोरी जैसे गंभीर मामलों में संलिप्तता की जांच की

जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि कई जिलों में आरक्षण की व्यवस्था भी की गई है, ताकि सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रामवीर सिंह सिकरवार भी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |