मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमला – कवरेज करने की बात पर की मारपीट, गंभीर घायल निजी अस्पताल में भर्ती

शाजापुर। आदतन अपराधी परिवार ने एक मीडियाकर्मी पर पुराने कवरेज को लेकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मीडियाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका निजी अस्पताल में उपचार जारी हैं। इधर मामले में लालघाटी थाना पुलिस द्वारा चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया हैं। बताया गया कि इसमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया हैं। शेष मुख्य आरोपी की तलाश जारी हैं।
जानकारी के अनुसार मुकेश (38) पिता रमेशचंद्र राठौर निवासी सोमवारिया बाजार बुधवार दोपहर शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान जब वो ज्योतिनगर क्षेत्र से निकल रहा था तभी यहां रहने वाले इकबाल खान ने उसे आवाज लगाकर बुलाया। जब मुकेश उसके पास पहुंचा तो इकबाल खान ने पूछा कि मेरे बेटे का फोटो क्यों खिंचा था। इस पर मुकेश ने कहा कि मैंने तुम्हारे लडक़े का फोटो नहीं खींचा। इसी बात को लेकर इकबाल खान मुकेश के साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट करने लगा। तभी उसका इकबाल के लड़के अफजल खान और अल्फेज खान दोनों डंडे लेकर आए और बोले की आज इसे जान से मार दो और जान से मारने की नियत से मुकेश के सिर में डंडे से मारा। इससे बचने पर आरोपियों में मुकेश के शरीर पर हमला कर दिया और उसका पैर तोड़ दिया। इसी दौरान इकबाल की पत्नी भी वहां पर आ गई और मुकेश के साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट करने लगी। चोरो ने जान से मारने की नियत से मुकेश पर हमला कर रहे थे तभी मुकेश ने मदद के लिए लोगों को आवाज लगाई। ऐसे में मौके पर खड़े व्यक्ति ने बीच-बचाव किया। चारों आरोपियों ने मुकेश को धमकी दी कि आज तो तुझे बचा लिया, लेकिन अब फोटो खींचा तो जान से मार देंगे। जाते-जाते अफ्जल और अल्फेज ने डंडे से मुकेश के दो पहिया वाहन में भी तोडफ़ोड कर नुकसान कर दिया हैं। इसके बाद मुकेश को ज्योतिनगर का रहने वाला सलमान ईलाज के लिए निजी लेकर पहुंचा। मामले में लालघाटी पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर आरोपी इकबाल खान, अफजल पिता इकबाल खान, अल्फेज पिता इकबाल खान और इकबाल की पत्नी चारों निवासी ज्योतिनगर शाजापुर के खिलाफ जान से मारने के प्रयास की धारा धारा 115(2), 109, 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।
मीडियाकर्मी पहुंचे एसपी से मिलने, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
घटना की जानकारी मिलने पर नगर के मीडियाकर्मी अस्पताल में मुकेश से मिलने पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी ली और रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी यशपालसिंह राजपूत के पास पहुंचे। एसपी राजपूत ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद एसपी कार्यालय पहुंचे लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुनसिंह मुजाल्दे ने एसपी को बताया कि मामले के तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। चौथे आरोपी की तलाश जारी हैं।
विधायक, नपाध्यक्ष सहित अन्य पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में उपचाररत घायल से मिलने विधायक अरुण भीमावद, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष पं. आशीष नागर सहित नगर पालिका के कर्मचारी, सभापति, पार्षद, नगर के गणमान्य, समाजजनों और बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी पहुंचे। विधायक भीमावद ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा, इस संबंध में उन्होंने पुलिस को भी निर्देश दिए। भीमावद ने मीडियाकर्मियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और पत्रकार के उपचार के लिए भी हरसंभव मदद की जाएगी। सभी मीडियाकर्मियों ने नगर पालिका अध्यक्ष और विधायक से मांग करते हुए कहा कि आरोपी का मकान अतिक्रमण में है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |