कन्या पूजन के दिन चाचा बना हैवान, 6 साल की भतीजी से की दरिंदगी, शरीर को सिगरेट से दागा

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लापता 6 साल की मासूम बच्ची को उसके चाचा ने रेप के बाद दर्दनाक मौत दी। बच्ची की लाश कार की डिक्की में मिली है। बच्ची घर से कन्या भोजन के लिए निकली थी और अचानक गायब हो गई थी। चाचा ने घर की पहली मंजिल पर रेप को अंजाम दिया और वहीं ग्राउंड फ्लोर पर दादी कन्या पूजन कर रही थी। पुलिस जांच में पता चला है कि बच्ची के मुंह पर खरोंच के निशान पाए गए थे और उसके हाथों को सिगरेट से दागा गया।

पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। रविवार सुबह बच्ची अपने मां के घर से पांच सौ मीटर दूर दादी के घर कन्या भोजन के लिए निकली थी। जहां से दोपहर वह गायब हो गई। परिजनों ने काफी ढूंढने के बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार शाम होते होते परिजनों और पुलिस ने तलाश तेज कर दी। देर शाम 8.30 बजे बच्ची की लाश पड़ोस में रहने वाले युवक की कार की डिक्की से मिली। बच्ची की हत्या और दुष्कर्म की आशंका के चलते गुस्साई भीड़ ने युवक के घर में आधी रात आग लगा दिया और जमकर तोडफ़ोड़ की। बिगड़ते हालात को देखते हुए एसपी जितेंद्र शुक्ला और एएसपी सुखनंदन राठौर मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स ने बड़ी मुश्किल से भीड़ पर काबू पाया।

कार की सीट के नीचे मिली लाश

दिनभर तलाश के शाम को बच्ची की लाश घर के पास खड़ी पड़ोसी की कार में मिली। पुलिस ने बच्ची के शव को दुर्ग जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने शुरुआती जांच में बच्ची की मौत इलेक्ट्रिक शॉक लगने से होना बताया है। बच्ची की दादी के मुताबिक, उन्होंने युवक को दिन में कार के आसपास घूमते देखा था। आरोपी को पता था कि कार का एक साइड का लॉक खराब है। इसलिए उसने बच्ची को वारदात के बाद कार की पिछली सीट में छिपा दिया।

बच्ची के शरीर को सिगरेट से दागा

परिजनों के मुताबिक, बच्ची के शरीर पर चोट के गंभीर निशान है। उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट है। गर्दन, होंठ और चेहरे पर नाखून से नोचने के निशान है। बच्ची के शरीर पर जगह-जगह सिगरेट के दागने के भी निशान है। सोमवार सुबह बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल के मरच्यूरी में लाया गया है। जिसके बाद बड़ी संख्या में बच्ची के परिजनों और मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोग सिर्फ और सिर्फ फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।

बंद कार में गर्म हीट की वजह से शरीर काला पड़ा

पुलिस के मुताबिक, पूरा दिन बंद कार में रहने की वजह से बच्ची का शरीर काला पड़ गया था और उसके शरीर पर छाले पड़ गए थे।

नशेड़ी है चाचा, पिता से हुआ था विवाद

आरोपी चाचा नशे का आदी है। इस वजह से कुछ दिन पहले ही बच्ची की पिता से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपनी बुआ घर रहने चला गया था। कन्यापूजन के दिन बच्ची उनके घर गई थी। बच्ची की दादी मंदिर चली गई। इस दौरान आरोपी घर में अकेला था। मौका देखकर उसने बच्ची से हैवानियत की और दर्दनाक मौत दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |