कोविड केयर सेंटर में सुविधाएं बढ़ाए- कलेक्टर श्री जैन,कलेक्टर ने शुजालपुर के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से चर्चा की

शाजापुर, 17 अगस्त 2020/ कोरोना वायरस कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के लिए बने कोविड केयर सेंटर में सुविधाएं बढ़ाए। यहां भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज शुजालपुर के कोविड केयर सेंटर के निरीक्षण के दौरान दिये। शुजालपुर के आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास में बने कोविड केयर सेंटर में 02 महिलाओं सहित कुल 24 मरीज भर्ती हैं। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. प्रकाश विष्णु फुलम्ब्रीकर, अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रकाश कस्बे, एसडीओपी श्री वी.एस. द्विवेदी, तहसीलदार श्री रमेश सिसोदिया, शुजालपुर के सिविल हॉस्पिटल प्रभारी डॉ. राजेश तिवारी, कोविड केयर सेंटर में तैनात डॉ. संतोष खरसोलिया, डॉ. अश्विनी शर्मा, डॉ. प्रेरणा मराठे भी उपस्थित थे।

कोविड केयर सेंटर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जैन ने यहां तैनात नर्सिंग स्टॉफ और चिकित्सको से चर्चा कर मरीजों के उपचार की जानकारी ली। साथ ही मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार से भी चर्चा करते हुए कलेक्टर ने मरीजों की सुविधा अनुसार भोजन उपलब्ध कराने एवं भोजन के साथ दूध एवं फल भी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये। साथ ही मरीजों को दोनों समय काढ़ा भी वितरित करने के लिए कहा। कलेक्टर ने इस दौरान मरीजों से भी चर्चा की। साथ ही उन्हें बताया कि उन्हें परिवार से इसलिये दूर रखा गया है कि उनके परिवार के अन्य सदस्य एवं दूसरे लोग कोरोना संक्रमित न हो। यहां किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तरह महिलाओं से भी कलेक्टर ने चर्चा की। मरीजों से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को सर्दी, बुखार, खांसी की समस्या हो तो वे तुरंत चिकित्सक या नर्सिंग स्टाफ को बताएं। इसके पूर्व कलेक्टर ने रेस्ट हाउस पर चिकित्सको एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि ज्यादातर मरीजों में दुकानदार भी शामिल है, अत: दुकानदारों की बैठक लेकर उन्हें सुरक्षा बरतने के लिए कहें। साथ ही जिन वार्डों में ज्यादा मरीज मिल रहे हैं वहां 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का सर्वे कराएं, उनका ऑक्सीजन लेवल जाँचे तथा उनके कांटेक्ट नम्बर भी एकत्रित करें। शहरी क्षेत्रों में बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के अधिक से अधिक चालान बनाए। सभी लोगों को मास्क लगाकर बाहर निकलने की सलाह दें।

इसके उपरांत कलेक्टर ने जिन क्षेत्रों में पॉजिटिव मरीज मिले हैं वहां बनाए गए कंटेनमेंट क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |