हत्या कारित करने वाले दो आरोपियों को आजीवन कारावास

शाजापुर। न्याायालय षष्ठम अति‍रिक्त सत्र न्यायाधीश महोदय(श्रीमती नीतूकांता वर्मा) जिला शाजापुर द्वारा आरोपी रियाज मोहम्मद पिता बशीर खां निवासी मीरकलां बाजार नयापुरा शाजापुर को भादवि की धारा 302 में आजीवान कारावास और 5000 /- रू अर्थदण्ड एवं धारा 25(1)(बी) आयुध अधिनियम में 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 2000/- रू अर्थदण्ड, आरोपी दिशान(जिशान) पिता रियाज खां निवासी नयापुरा शाजापुर को भादवि की धारा 302 में आजीवन कारावास और 5000 /- रू अर्थदण्ड से अर्थदण्ड किया गया।
अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री रमेश सोलंकी जिला शाजापुर ने बताया कि, फरियादी मोहम्मद भूरा पिता अनवर शाह निवासी बादशाह पुल नयापुरा शाजापुर ने घटना कि रिपोर्ट इस आशय की थाना कोतवाली शाजापुर पर लिखाई कि, दिनांक 30/09/2019 को शाम लगभग 5 बजे उसके घर पर महमूद मंसूरी निवासी कसाई बाडा शाजापुर, रियाज निवासी नयापुरा शाजापुर एवं दिशान(जिशान) पिता रियाज निवासी नयापुरा के तीनों व्यक्ति उसके भाई अब्दुल हुसैन ऊर्फ सोनू को बुलाने आये और बोले कि सोनू से कुछ काम है, और घर से उसके भाई सोनू को बुलाकर अपने साथ आरोपी रियाज के घर लेकर गये। जहॉ पर उसके भाई सोनू के साथ आरोपी रियाज ने जान से मारने की नियत से चाकू से पेट पर वार किया तो, सोनू, रियाज के घर से भाग कर जामा मस्जिद की तरफ आया। उसके पीछे-पीछे आरोपी दिशान(जिशान) हाथ में लकडी का डण्ड लेकर और आरोपी रियाज हाथ में चाकू लेकर दौडे-दोडे आये और सोनू को दिशान(जिशान) ने डण्डे से मारपीट की और रियाज ने सोनू को चाकू से 2-3 वार किया। सोनू घायल होकर जामा मस्जिद के सामने गिरा। जामा मस्जिद के आस – पास के लोग इक्कठे हो गये, जिन्होने घटना देखी। भीड को देखकर रियाज और दिशान(जिशान) दोनो वहॉ से भाग गये। मौके पर उपस्थित इमरान और महमूद मंसूरी, दोनो घायल सोनू को मोटर साईकिल से इलाज हेतु जिला अस्पताल शाजापुर लेकर गये । पीछे-पीछे फरियादी मोहम्मद भूरा भी अस्पताल गया, डॉक्टर ने उसके भाई सोनू की मृत्यु हो जाना बताया। सोनू को छाती, पेट व पीठ में पीछे की तरफ चाकू से गोपे हुये घाव थे।
फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस थाना कोतवाली शाजापुर पर अपराध धारा 302/34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना स्थाल जामा मस्जिद के पास शासकीय सीसीटीव्ही केमरे लगे हुए है, जिसमें घटित घटना रिकार्डिग हुई थी। विवेचनाधिकारी ने पुलिस कन्ट्रोल रूम शाजापुर से घटना दिनांक 30/09/2019 की सीसीटीव्ही फुटेज की रिकार्डिग की सीडी प्राप्त कर प्रकरण के साथ प्रस्तुत की । उक्त सीसीटीव्ही केमरे की फुटेज की सीडी में आरोपी दिशान(जिशान), भागते हुए सोनू को लकडी के डण्डे से मारपीट करते हुए दिखाई दिया तथा आरोपी रियाज भागते हुए सोनू को चाकू से मारते हुए दिखाई दिया।
सीसीटीव्ही फूटेज की रिकार्डिग की सीडी से एवं चक्षुदर्शी साक्षीगण के कथनो से स्पष्ट हुआ कि आरोपीगण एवं मृतक सोनू के मध्य रूपये के हिसाब किताब की बात को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी रियाज एवं दिशान(जिशान) ने चाकू –डण्डे से मारपीट कर, मृतक अब्दुल हुसैन ऊर्फ सोनू की हत्या की गई।
थाना कोतवाली शाजापुर पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर संपूर्ण अनुसंधान उपरांत आरोपियों के विरूद्ध अभियोग पत्र सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया। प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी उपसंचालक (अभियोजन) सुश्री प्रेमलता सोलंकी शाजापुर एवं श्री रमेश सोलंकी, अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला शाजापुर द्वारा की गई। माननीय न्यायालय ने अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपीगण को दण्डित किया
जिला मीडिया प्रभारी
सचिन रायकवार
प्रभारी जिला लोक अभियोजन अधिकारी शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |