ग्रामीण आबादी क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल पूर्ण करें, पीडब्ल्यूडी एवं पीएमजीएसवाय की सड़कों को बिना अनुमति के नहीं तोड़े कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा

शाजापुर।।
जलनिगम के अधिकारी ग्राम पंचायतों के ग्रामीण आबादी क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल पूर्ण करें। पीडब्यूडी एवं पीएमजीएसवाय विभाग की अनुमति के बिना सड़कों को नहीं तोड़ें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में जलनिगम के अधिकारी को दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की और विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को विद्यार्थियों की परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के निर्देशों का पालन कराने एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये।

उन्होंने पशुपालन एवं डेयरी विभाग, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के निर्धारित लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति कराना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर शीघ्र पूर्ण कराकर अतिथियों द्वारा गृह प्रवेश कराने के निर्देश सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को दिये। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास प्लस-2024 के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति कराने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने चारागाह, गौशालाओं भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एनआरएलएम प्रबंधक को कलेक्टर परिसर में समूह की दीदियों द्वारा बनाई जा रही सामग्रियों की दुकान स्थापित करवाने के निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि दुकान में समूह की दीदियों द्वारा बनाई जा रही सभी सामग्रियां उपलब्ध हो एवं आमजन उन्हें खरीद सकें। साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारी को स्कूली वाहनों के ‍फिटनेस की नियमित जाँच करने के निर्देश भी दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी सत्र से जिले के शेष 05 सीएम राईज विद्यालय प्रारंभ होने वाले हैं। इसको देखते हुए उन्होंने सभी सीएम राईज विद्यालयों में पहुंच मार्ग एवं पेयजल व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिये। उन्होंने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा वसूली बढ़ाने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि मोहन बड़ोदिया के सिमरोल में किनोवा एवं चिया फसल लगाकर इससे होने वाली आमदनी के लिए किसानों को प्रेरित करें। कलेक्टर सुश्री बाफना ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत होने सामुहिक कन्या विवाह योजना की समीक्षा कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस दौरान उन्होंने 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने, समयसीमा पत्रों, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जिला स्तर पर चयनित विभागवार शिकायतों, संबल योजना, लंबित हाईकोर्ट प्रकरण सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश भी दिये।
———
ई-ऑफिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी
——–
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सुश्री मानसी दहिया द्वारा आगामी 01 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हो रहे ई-ऑफिस कार्यप्रणाली की जानकारी जिला अधिकारियों को दी गई।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, अनुविभागीय अधिकारी गोलाना श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंकिता पाटकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

#TL
#madhyapradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |