लोकहित वाला बजट,हर वर्ग का रखा गया ध्यान,डॉ रवि पांडे शाजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष

शहजाद खान शाजापुर, केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीता निरमलन के द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट जनहित और लोहित को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया गया है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है यह बात शाजापुर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे मीडिया से चर्चा करते हुए कहीं उन्होंने बजट के बारे में अपने विचार मीडिया के समक्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बजट मे सरकार ने अपना खजाना नहीं, बल्कि जनता जनार्दन की जब को भरने की चिंता की है। किसानों के क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़कर 5 लाख, धन-धान्य योजना का पूरे देश भर के किसानों को लाभ, साथ ही खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए बड़ी सौगातें दी गई है जो अपने आप में ऐतिहासिक है। इनकम टैक्स में 12 लाख रुपए तक की छूट इस बजट में दी गई है। टीडीएस की सीमा 10 लाख तक बढ़ाकर व्यवसायियों को सहूलियत दी गई है, वहीं चार वर्षों तक आईटी रिटर्न दाखिल करने की सुविधा करदाताओं के लिए बड़ी सौगात है। इलेक्ट्रिक वाहन, मोबाइल फोन, एल इ डी, एल सी डी ,टीवी ,कैंसर की दवाएं, कपड़े जूते सस्ते हुए जो मध्य वर्गी को राहत देगा, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार विकसित भारत के संकल्प की ओर अग्रसर है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |