शाजापुर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने किया ध्वजारोहण


शाजापुर
—–
76 वे #गणतंत्र_दिवस 26 जनवरी 2025 के अवसर पर विभिन्न शासकीय कार्यालयों में कार्यालय प्रमुखों द्वारा ध्वज फहराया गया। कलेक्टर कार्यालय परिसर में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत सहित अन्य शासकीय कार्यालयों में कार्यालय प्रमुखों द्वारा ध्वज फहराया गया।

कलेक्टोरेट परिसर में ध्वज फहराने के उपरांत कलेक्टर सुश्री बाफना ने संबोधित करते हुए सभी को 76 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारी से अपने कर्त्तव्यों का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से पालन करने के लिए कहा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी ने भी संबोधित किया। साथ ही डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर एवं नायब तहसीलदार सुश्री नाहिद अंजुम ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक, वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं कार्यालयीन स्टॉफ मौजूद था।


#RepublicDay2025
#republicdayindia
#madhyapradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |