ऑनलाइन गेमिंग और कर्ज से परेशान होकर सिक्योरिटी गार्ड ने उठा लिया खौफनाक कदम, खुद को मारे चाकू

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में गांधी नगर क्षेत्र में एक सिक्योरिटी गार्ड ने आत्महत्या कर ली है। आपको बता दें की सुसाइड से पहले उसने अपनी 8 साल की बेटी को कुछ पैसे दिए और बाहर भेज दिया। जब बेटी घर पर वापस आई तो पिता को गंभीर हालत में देखकर घबरा गई और तत्काल पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि अर्जुन ऑनलाइन गेम खेलता था और कर्ज के दबाव में वह परेशान था अर्जुन ने जहरीला पदार्थ खाकर खुद को चाकू मार कर घायल कर लिया और आत्महत्या कर ली है।

 एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है, जिसमें कर्जदारों का जिक्र है  वहीं अर्जुन के बड़े भाई का कहना है कि अर्जुन पहले आलोट में रिक्शा चलाता था। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड का काम करने लगा और उसने कुछ कर्ज ले रखा था अर्जुन ने अपनी बेटी को पैसे दिए और बाहर भेज दिया अर्जुन की पत्नी भी काम से बाहर गई थी।

अर्जुन ने गेट बंद कर लिया था बेटी जब वापस आई तो उसने पड़ोसियों को सूचना दी और पड़ोसियों ने अर्जुन की पत्नी को फोन कर मामले की जानकारी दी, फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है यह घटना शुक्रवार की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फॉर्मर रजिस्ट्री में शाजापुर जिला प्रथम स्थान पर     |     खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये     |     आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शाजापुर पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च     |     कोतवाली पुलिस को मिली सफलता दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफतार     |     मक्सी बेरछा में वाहनों की चेकिंग की कार्यवाही लगातार जारी 02 वाहन किये गये जप्त     |     आंगनवाडी केंद्रों का प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन हुआ     |     DGP के पुलिस को सख्त निर्देश-त्यौहार पर महिलाओं से अभद्रता करने वालों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर भी रहेगी कड़ी नजर     |     राजगढ़ में खेत में रह रहे बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट पति की मौत, पत्नी घायल     |     इंदौर में चलती हुई बुलेट में लगी आग, चालक ने वाहन को रोड़ पर खड़ा कर बचाई जान     |     छतरपुर में कुएं में गिरने से महिला की मौत, नगर पालिका पर लगा लापरवाही का आरोप     |