ग्रामों का भ्रमण कर आम लोगों की समस्याएं सुनी

शाजापुर, 12 अगस्त 2020/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज मोमन बड़ोदिया तहसील क्षेत्र के ग्राम मंडोदा, सिरसोदिया, जसवाड़ा, मताना का भ्रमण कर आमजनों से उनकी समस्याए सुनी। साथ ही उन्होंने इन ग्रामों की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों निरीक्षण भी किया। ग्राम सिरसोदिया पंचायत प्रांगण में ग्राम पंचायत द्वारा किया गया पौधरोपण का निरीक्षण किया तथा उसे और विस्तार देने के निर्देश दिए तथा सिरसोदिया व तहसील परिसर में पौधरोपण भी किया। उक्त ग्रामों में आमजन से कोरोना महामारी से बचाव व किसानों से उर्वरक की मांग पूर्ति संबंधी एप्प पर चर्चा की और आमजन की समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम मंडोदा में गौशाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय भूमि पर अधिक से अधिक पौधरोपण करने के निर्देश दिए तथा मास्क का भी वितरण किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शांति और सौहार्द के साथ मक्सी में संपन्न हुआ होली पर्व, सादगी से अदा हुई जुमे की नमाज पुलिस रही मुस्तेद     |     कोल्पिंग स्कूल सर्वश्रेष्ठ परिणाम की ओर अग्रसर, स्कूल की छात्रा का नोसेना     |     3 दिन में बच सके तो बच, मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया     |     टीकमगढ़ में ऑयल मिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     अपनी ही पार्टी नेताओं से परेशान दिखे दिग्विजय सिंह, दे डाली नसीहत     |     छतरपुर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, होली के लिए बागेश्वर धाम जा रहा था परिवार     |     दोस्त के नाम छोड़ा एक लेटर… फिर लगा लिया मौत को गले, B.Tech के छात्र के सुसाइड केस से मची सनसनी     |     वो ईसाई लड़की, जिसके प्यार में दीवाना हो गया था औरंगजेब… क्यों अधूरी रह गई थे ये लव स्टोरी?     |     34000 सैलरी, हर महीने 4.44 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर… 7 करोड़ का गबन करने वाला क्लर्क 16 दिन से गायब, अब मिला सुसाइड नोट     |     महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग… धधकते अंगारों से गुजरे गांव के 1000 लोग, होली पर 150 सालों से निभाई जा रही अनोखी परंपरा     |