शाजापुर में जनकल्याण अभियान के क्रियान्वयन के लिए बैठक सम्पन्न

➡️ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे- जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया

➡️ सरपंच ग्रामों में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित करें- कलेक्टर सुश्री बाफना

➡️

—–
जनकल्याण अभियान 11 दिसम्बर से 26 जनवरी 2025 एवं जनकल्याण पर्व 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर 2024 के व्यापक क्रियान्वयन के लिए आज शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित गांधी हॉली में जनपद पंचायत शाजापुर के सरपंचों, सचिवों सहित मैदानी स्तर पर कार्यरत शासकीय सेवकों की बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा इन योजनाओं के माध्यम से लोगो के जीवन स्तर में परिवर्तन हो रहा है। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए उन्होंने सरपंचो एवं सचिवों से कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे, इसके लिए वे अपने ग्रामों के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं में लाभ प्रदान करने में उनकी मदद करें।

इस दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि सरपंचगण अपने ग्रामों के हितग्राहियों को लाभांवित करने में सहायक बनें और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने अभियान के दौरान घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक हितग्राहियों का चयन कर उन्हें लाभांवित करने तथा इसकी जानकारी गूगल फार्म में प्रतिदिन भरें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे इसके लिए घर-घर संपर्क कर उनका चयन करें।

साथ ही उन्होंने जनकल्याण पर्व के दौरान शासन की प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं का मैदानी स्तर पर शतप्रतिशत क्रियान्वयन के लिए कहा। उन्होंने सभी सरपंच एवं सचिवों से विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकरी प्राप्त करने और उसका क्रियान्वयन करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिन परिवारों में पहले से ही 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों का नाम आयुष्मान कार्ड में जुड़ा है, वे भी अलग से ई-केवायसी कराएं, इससे उन्हें बीमार पड़ने पर 5 लाख रूपये तक के उपचार का अतिरिक्त लाभ प्राप्‍त होगा। कलेक्टर ने सभी सरपंचों से कहा कि ग्रामों में वे किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित करें, ताकि किसानों को समय पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर ने भी संबोधित करते हुए अभियान के बारे में विस्तार से बताया तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया एवं कलेक्टर सुश्री बाफना द्वारा जनपद पंचायत शाजापुर की ग्राम पंचायत रिंगनीखेड़ा एवं सुनेरा को प्रतीक स्वरूप प्रगति पत्रकों का वितरण किया।

इस अवसर दौरान तहसीलदार श्रीमती मधु नायक ने राजस्व सेवा अभियान सहित विभागीय योजनाओं, कृषि उपसंचालक श्री केएस यादव ने कृषि विभाग की योजनाओं, उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता ने किसान क्रेडिट कार्ड, उद्योग महाप्रबंधक श्रीमती मेघा सुमन ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना तथा उद्यानिकी, बैंक, पशु चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, अनुविभागीय अधिकारी गुलाना श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी सीईओ जनपद पंचायत शाजापुर श्री राजकुमार हलदर, जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट श्री विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
@followers

#जनकल्याण_पर्व_MP
#जनकल्याण_पर्व
#1YearOfMohanYadavSarkar
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |