‘पुलिस, BJP और…’ माओवादियों ने पर्चे पर लिखी मर्डर की वजह, बीजापुर में दो पूर्व सरपंचों की हत्या की कहानी

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में माओवादियों ने दो पूर्व सरपंचों हत्या कर दी. माओवादियों ने पहले दोनों पूर्व सरपंचों का अपहरण किया था. घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर दिया है. हत्या की सूचना होने के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि माओवादी पिछले काफी समय से दोनों सरपंचों की हत्या की प्लानिंग कर रहे थे.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादियों ने दो पूर्व सरपंचों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नैमेड और भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पूर्व सरपंच सुखराम अवलम और सुकालु फरसा का माओवादियों ने अपहरण कर लिया था. अपहरण के कुछ समय बाद ही दोनों सरपंचों की माओवादियों ने बेरहमी से हत्या कर दी. सुखराम कृषि कार्य के लिए अपने पैतृक गांव खादर गए थे.

जंगल मेंं ले जाकर की हत्या

इसी दौरान वह एक निजी काम से कैका गांव में गए थे. सुखराम कैका गांव से अपने पैतृक गांव खादर लौट रहे थे. इसी बीच दो अज्ञात लोग सुखराम को खींचकर जंगल की ओर ले गए. बाद में माओवादियों ने उसकी हत्या कर शव को खादर-कैका मार्ग पर फेंक दिया. पुलिस ने शव के पास से गंगालुरू एरिया कमेटी माओवादियों का एक पत्र जब्त किया है, जिसमें उन्होंने हत्या करने की पीछे की वजह से बारे में लिखा है.

क्यों की हत्या?

माओवादियों के पत्र में लिखा था कि दोनों मृतक भाजपा कार्यकर्ता थे. दोनों ने पुलिस शिविर स्थापित करने में उनकी मदद की थी. इसी बात से नाराज होकर हमने उनकी हत्या की है. इस लेटर के जरिये माओवादियों ने लोगों को चेतावनी देने का भी काम किया है. कादर गांव के पूर्व सरपंच अवलम बीजापुर के शांति नगर के रहने वाले थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |