UP से बिहार पहुंची नॉर्मलाइजेशन की आग, पटना में BPSC ऑफिस के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

बिहार लोक सेवा आयोग की 70 वीं संयुक्त परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर बीपीएससी अभ्यर्थी पटना में प्रदर्शन पर उतर आए हैं. शुक्रवार को पटना में बीपीएससी कार्यालय के बाहर सैकड़ों अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यर्थियों ने बेली रोड जाम कर दिया है. उनकी मांग है कि एक शिफ्ट और एक पाली में बीपीएससी की परीक्षा ली जाए. इस बीच, पुलिस को अभ्यर्थियों की भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करनी पड़ी. हालांकि, अभ्यर्थी अब भी सड़क पर डटे हुए हैं.

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि हम लोग यहां आंदोलन करने नहीं आए हैं. हमारी आयोग से हाथ जोड़कर निवेदन है कि एक ही सेट में एग्जाम में हो. डबल-ट्रिपल सेट में एग्जाम की बात तो होनी ही नहीं चाहिए. क्योंकि अगर अलग एग्जाम पेपर के सेट होंगे तो संभव है कि कोई एक आसान हो जाए तो कोई कठिन.

अभ्यर्थियों ने बीपीएससी पर लगाए आरोप

अभ्यर्थियों ने कहा कि बीपीएससी को सोचना चाहिए कि अगर एक दिन में एग्जाम हो रहा है तो एग्जाम पेपर भी एक ही सेट में हो. अलग-अलग एग्जाम पेपर के सेट से धांधली कम नहीं होने वाली है, जैसा कि आयोग दावा कर रहा है. अगर कोई दलाल एक सेट लीक कर सकता है तो वह तीनों एग्जाम पेपर के सेट भी लीक कर सकता है.

आयोग हमारी नहीं सुन रहा है- अभ्यर्थी बोले

अभ्यर्थियों का आरोप है कि बीपीएससी बच्चों की नहीं सुन रहा है. बीपीएससी अपने एग्जाम पेपर के सेट में यह कैसे तय कर सकता है कि कौन सा सवाल कठिन है कौन सा आसान. हमें नॉर्मलाइजेशन नहीं करना चाहिए. अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ. आयोग एग्जाम से पहले बच्चों के साथ बैठक करने वाला था, लेकिन वो भी नहीं हुआ.

925 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा

इसी साल 13 दिसंबर को बिहार में 925 परीक्षा केंद्रों पर बिहार लोक सेवा आयोग की 70 वीं संयुक्त परीक्षा होनी है. इस परीक्षा में 4 लाख 80 हजार कैंडिडेट्स शामिल होंगे. हालांकि, इस मामले में बिहार लोक सेवा आयोग ने पहले ही कहा है कि 70 वीं सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा. बीपीएसएसी के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा था कि इसको लेकर अफवाहें उड़ाई जा रही हैं. यह साफ है कि 70 वीं सिविल सेवा परीक्षा में’नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा. ऐसा अफवाह उड़ाकर आयोग को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

क्या है नॉर्मलाइजेशन सिस्टम?

किसी एग्जाम में पेपर कितना कठिन है, इसके हिसाब से मार्क्स निर्धारित करने की प्रक्रिया को नॉर्मलाइजेशन कहते हैं. इस सिस्टम के जरिए एग्जाम में मिले नंबरों के आधार पर कैंडिडेट्स का प्रतिशत स्कोर निकाला जाता है. इसी साल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से दो दिवसीय परीक्षा और नॉर्मलाइजेशन के विरोध में प्रतियोगी छात्रों ने प्रयागराज में प्रदर्शन किया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |