देवास जिले में उर्वरकों की पर्याप्त व्यवस्था एवं सतत आवक जारी

#
——
जिले में 37 हजार 713 मीट्रिक टन यूरिया का भंडारण कर 28 हजार 648 मीट्रिक टन यूरिया का किया वितरण
—–
यदि किसी प्रतिष्ठान पर से उर्वरक अधिक दर पर विक्रय करें तो संबंधित अधिकारी को करें सूचित
—-
देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में रबी सीजन के लिए जिले को लगातार उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। उपसंचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने बताया कि रबी सीजन में यूरिया 37 हजार 713 मीट्रिक टन, डीएपी 07 हजार 011 मीट्रिक टन, कॉम्पलेक्स 12 हजार 591 मीट्रिक टन की आपूर्ति हो चुकी है, जिले में यूरिया, डीएपी, एनपीके एवं म्यूरेट ऑफ पोटाश का पर्याप्त भण्डारण है।
उन्‍होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 37 हजार 713 मीट्रिक टन यूरिया का भंडारण कर 28 हजार 648 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है, जो कि पिछले वर्ष से 2540 मीट्रिक टन अधिक है। साथ ही इस सप्ताह में हरदा रैक पाईंट से कोरोमंडल इन्टरनेशनल का डीएपी 550 मीट्रिक टन, नेशनल फर्टिलाईजर्स लिमिटेड का डीएपी 850 मीट्रिक टन एवं विक्रमनगर रैक पाईन्ट से नेशनल फर्टिलाईजर्स लिमिटेड का यूरिया 850 मीट्रिक टन मिल रहा है।
किसान भाई यूरिया एवं अन्य उर्वरकों का अनावश्यक भण्डारण न करें। जिले में प्राप्त होने वाले उर्वरकों को मार्कफेड के डबललॉक केन्द्रों, एमपी एग्रो गोदाम, सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। जिले में यूरिया की सतत् व्यवस्था की जा रही है। कृषकगण शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरकों का क्रय करें। यदि किसी भी प्रतिष्ठान पर उर्वरक अधिक दर पर विक्रय किया जाता है तो उसकी सूचना संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या संबंधित तहसीलदार को देवें।
#dewas
Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |