न फोन, न जनता दरबार… लॉरेंस का डर और बदल गई पप्पू यादव की दिनचर्या

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद बिहार में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव सुर्खियों में हैं. लॉरेंस के फैन्स उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं. इन धमकियों का सीधा असर पप्पू यादव के व्यक्तित्व और सामाजिक जीवन पर भी पड़ने लगा है. आलम यह है कि उनके अर्जुन भवन में जहां हमेशा दरबार लगता था, आज उसमें सन्नाटा पसरा हुआ है. उनकी पत्नी रंजीत रंजन तक उनसे किनारा कर चुकी हैं. बावजूद इसके, स्वभाव से जिद्दी पप्पू यादव पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने एक बार फिर से चुनौती देते हुए कहा है कि जो कोई उन्हें मारना चाहता है, वह आ जाए.

यही नहीं उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को एक बार फिर से चैलेंज किया है. कहा कि वह कल ही मुंबई जा रहे हैं और दो दिनों तक वहां चुनाव प्रचार में रहेंगे. उन्होंने अपना कार्यक्रम बताते हुए कहा कि वह मरहूम बाबा सिद्दकी के बेटे जीशान सिद्दकी के लिए भी चुनाव प्रचार करेंगे. पप्पू यादव को जानने वाले बताते हैं कि उनकी पत्नी रंजीत रंजन अभी भी दबाव बना रही हैं कि वह लॉरेंस के खिलाफ बयान ना दें. ऐसे ही हालात में रंजीत रंजन ने पिछले दिनों बयान दिया था कि पप्पू यादव और उनके बयान से उनका या उनके बच्चों का कोई वास्ता नहीं है.

लॉरेंस प्रकरण के बाद खराब हुई मां की तबियत

कहा जा रहा है कि रंजीत रंजन ने यह बयान खुद की और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिया था. दूसरी ओर, पप्पू यादव की मां शांति प्रिया भी इस समय काफी दबाब में हैं. इसकी वजह से उनकी तबियत तक खराब हो गई और उनका पूर्णिया के एक अस्पताल में इलाज शुरू किया गया है. चारों ओर से पड़ रहे इस दबाव और लॉरेंस बिश्नोई के खौफ की वजह से पप्पू यादव का दिनचर्या पूरी तरह से बदल गई है. पहले पप्पू यादव बिना सुरक्षा के भी घूमने निकल जाते थे. भीड़ में घुस जाते थे, लेकिन अब वह हमेशा कड़े सुरक्षा घेरे में रहते हैं.

बंद हुए चौपाल और दरबार

इसे लॉरेंस बिश्नोई का खौफ ही माना जा रहा है कि पूर्णिया और मधेपुरा स्थित उनके आवास पर दरबार और रात्रि चौपाल करीब 10 दिनों से बंद है. इन दस दिनों में ना तो उनके न्याय के मंदिर का फोन बज रहा है और ना ही फरियादी यहां अपनी शिकायत लेकर आ रहे हैं. हालांकि, इसकी एक वजह यह भी है कि पप्पू यादव कई दिनों से झारखंड चुनाव में व्यस्त हैं.

महज 3 घंटे सोते हैं पप्पू यादव

लॉरेंस प्रकरण से पहले पप्पू यादव रोजाना सुबह 6 बजे उठकर अपने दरबार में बैठ जाते थे. यहां वह जनता की समस्एं सुनते थे. जनता से बात करते हुए ही वह नाश्ता करते और डॉक्टरों की सलाह पर करीब 15 से 20 दवाएं खाते थे. जनता दरबार में उनके साथ कोई सुरक्षा गार्ड नहीं होता था. लोग बेधड़क आते, उनसे मिलते और आकर अपनी फरियाद सुनाते थे. इसके बाद करीब 10-11 बजे वह पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा में आयोजित कार्यक्रमों के लिए निकल जाते थे. अब 25 अक्टूबर के बाद से उनके कार्यक्रम भी बहुत कम लग रहे हैं. वह खुद पब्लिक प्लेस पर जाने से परहेज कर रहे हैं. जहां कहीं वह जाते भी हैं तो चारों ओर से सुरक्षाकर्मियों से घिरे रहते हैं. कोसी सीमांचल के अलावा वह बिहार के कई जिलों के दौरे करते रहते हैं. वहीं रात में 11 बजे तक लौटने के बाद वह रात्रि चौपाल लगाते हैं. इसमें वह अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हैं. वह रात में करीब 3 बजे सोते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |