देवास जिले में विभिन्‍न फर्मो से खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे, जिले में त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए नमूना लेने की कार्यवाही निरंतर रहेगी जारी

—————
देवास जिले में त्यौहारों पर नागरिकों को मिलावट रहित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ प्राप्त हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्यवाही के लिए गठित दल द्वारा नमून लेने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र ठाकुर ने राजस्थानी स्वीट्स एवं नमकीन सोनकच्‍छ से मावा एवं नमकीन सेंव, शर्मा कोल्ड्रिंक्स पुराना बस स्टेण्ड सोनकच्छ से दूध कतली एवं मलाई टिकिया, गणेश स्वीट्स एवं नमकीन पीपलरावां से मावा बर्फी, मलाई टिकिया, नमकीन सेंव एवं खट्टा मीठा मिक्चर के नमूने लिये। रौनक नमकीन भंडार ग्राम राजोदा से नमकीन सेंव एवं चना दाल के नमूने लिये गये।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कैलाश वास्केल ने राजस्थान मिष्ठान भंडार तीन बत्ती चौराहा खातेगांव से मावा, गुपचुप मिठाई, खजूर ड्राई फ्रुट एवं बेसन लड्डू, संत सिंगाजी दूध डेयरी तीन बत्ती चौराहा खातेगांव से दूध एवं पटेल दूध डेयरी तीन बत्ती चौराहा खातेगांव से मावा, घी, दूध, पनीर के नमूने लिये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती वैशाली सिंह ने यादव श्री कोल्ड्रिंक्स बस स्टेण्ड चापड़ा से मावा (लूज), रबड़ी (लूज), लस्सी (लूज), कटलस (लूज) एवं मावा बर्फी (लूज), अजंता स्वीट्स नमकीन एवं एव्हरफ्रेश बस स्टेण्ड चापड़ा से मावा बर्फी (लूज), रबड़ी (लूज), मिल्क केक (लूज), गुपचुप मिठाई (लूज) एवं मावा पेढ़ा (लूज), श्री मनमाने नमकीन बस स्टेण्ड चापड़ा से रबड़ी (लूज) एवं जय माँ हिंगलाज रेस्टोरेंट एण्ड भोजनालय मातमोर से कलाकंद (लूज), ऑरेंज रोल, केसर कतली (लूज), मलाई टिकिया (लूज) एवं चॉकलेट बर्फी (लूज) के नमूने लिये गये। सभी नमूनें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गये हैं। देवास जिले में त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए नमूना लेने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



#dewas Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |