करवा चौथ पर ये मेकअप लुक रहेंगे परफेक्ट, इन बातों का रखें ध्यान

करवा चौथ वाले दिन हर शादीशुदा महिला खूबसूरत दिखना है. इस स्पेशल फेस्टिवल से पहले पहले महिलाएं अपनी ग्रूमिंग पर खूब ध्यान देती हैं. चूंकि करवा चौथ बेहद खास त्योहार है, इसलिए हर शादीशुदा महिला इसका इंतजार करती है. कुछ महिलाएं ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे से ग्लोइंग स्किन पाने की कोशिश करती हैं.

लेकिन इन सब चीजों के अलावा मेकअप पर भी ध्यान देना जरूरी है. कई बार जल्दबाजी में किया गया मेकअप पूरे लुक को खराब कर सकता है. लेकिन करवा चौथ वाले दिन तो खास दिखना तो बनता है. ऐसे में आप घर बैठे ही इन मेकअप लुक्स को ट्राई कर सकती हैं. आइए आपको कुछ सिंपल मेकअप हैक्स के बारे में बताते हैं.

ग्लोसी मेकअप लुक

करवा चौथ पर आप सिंपल और एलिगेंट लुक चाहती हैं को ग्लॉसी मेकअप कर सकती हैं. इसे क्रिएट करने से पहले आपको अपने बेस को शाइनी रखना होगा. ऐसा करने के लिए आप हाइलाइटर का इस्तेमाल करें. ग्लोसी मेकअप से आपको हैवी फील नहीं होगा. करवा चौथ के लिए ये परफेक्ट मेकअप ऑप्शन है.

रेड मेकअप लुक

ज्यादातर महिलाएं रेड कलर का मेकअप लुक काफी पसंद करती हैं. इसके लिए आप अपने बेस को सिंपल रखें. लेकिन आंखों और लिप्स को थोड़ा बोल्ड लुक दें. इससे आपका लुक बेहद स्टाइलिश लगेगा. रेड बोल्ड मेकअप लुक के साथआप कोई भी हैवी साड़ी या सूट पहन सकती हैं.

सिंपल आई मेकअप लुक

मेकअप में चेहरे के साथ-साथ आंखों का ध्यान रखना भी जरूरी है.आंखों का आकर्षक बनाने के लिए आप लाइट मेकअप भी कर सकते हैं. आप लाइट आईशैडों कलर लगाएं और इसके बाद फिर पतला आईलाइनर लगाएं. अब आप मस्कारा लगाएं और आपका सिंपल आई मेकअप लुक तैयार है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

आप मेकअप करते समय अपनी ऑउटफिट को ध्यान में जरूर रखें. आप जिस तरह का भी मेकअप कर रही हों, वह आउटफिट से मैच खाएं.साथ ही कोशिश करें कि आप अगर लिपस्टिक कलर डार्क लगाना पसंद करती हैं, तो आई मेकअप को सॉफ्ट और मिनिमल ही रखें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |