बारिश की अब भारत से ज्यादा न्यूजीलैंड पर होगी मेहरबानी, सरफराज खान ने पलट दी बाजी!

बाजी पलटना आपने सुना होगा. लेकिन बाजी को पलटते हुए अगर देखना चाहते हैं तो बेंगलुरु में चल रहे भारत और न्यूजीलैंड का टेस्ट मैच देख सकते हैं. पहली पारी में 356 रन की बढ़त कम नहीं होती. किसी टीम को इतनी बड़ी बढ़त मिल जाए तो सामने वाली टीम वैसे ही घुटने टेक देती है. लेकिन, टीम इंडिया ने ऐसा नहीं किया. उसके बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में पलटवार किया. खासकर सरफराज खान तो पूरी बाजी ही पलटते दिख रहे हैं. सरफराज के शतक के बाद हार का खतरा जो भारत पर मंडरा रहा था, उसकी सूई अब न्यूजीलैंड की ओर मुड़ सकती है. और, यही वजह है कि बेंगलुरु में बारिश की जरूरत अब भारत को नहीं बल्कि न्यूजीलैंड को है.

बेंगलुरु में बारिश

बेंगलुरु में बारिश का होना तो गुड न्यूज टीम इंडिया के लिए चाहिए था. लेकिन, भारत ने ऐसा खेल दिखाया कि अब ऐसा न्यूजीलैंड के लिए कहना पड़ रहा है. बेंगलुरु टेस्ट के चौथे दिन बारिश ने पहले सेशन का खेल समय से पहले ही रोक दिया, जिसके चलते जल्दी ही लंच हो गया. बारिश के चलते दूसरे सेशन के खेल में भी देरी देखने को मिल रही है.

बारिश बनाने से ज्यादा अब बिगाड़ रही भारत का खेल

टीम इंडिया के नजरिए देखें तो बारिश उसके लिए सही संकेत नहीं है. वो भी तब जब वो न्यूजीलैंड की बढ़त को पार कर उस पर लीड बनाने से बस 12 रन दूर खड़ा है. भारत के 7 विकेट अभी बचे हैं. सरफराज खान के साथ ऋषभ पंत क्रीज पर जमे हैं. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी हैं. सरफराज खान अपना पहला टेस्ट शतक बनाकर नाबाद हैं तो ऋषभ पंत हाफ सेंचुरी बनाकर खेल रहे हैं. साफ है कि भारत फ्रंटफुट पर दिख रहा है. ऐसे में बारिश उसका बनाने के बजाए खेल बिगाड़ ही रही है.

क्योंकि, जितनी देर बारिश के चलते मैच रुका रहेगा, मैच का समया भी धुलता रहेगा. और, इससे होगा ये कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के लिए टारगेट सेट अपनी जीत की कहानी लिखना चाहे तो वो नहीं कर सकती.

न्यूजीलैंड के लिए परेशानी नहीं, मेहरबानी है बारिश!

वहीं न्यूजीलैंड के नजरिए से बारिश अब परेशानी नहीं मेहरबानी है. ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश ने आगे मैच में खलल नहीं डाला तो फिर उसके साथ वो होगा, जो अब तक नहीं हुआ है. पहली पारी में 200 से ज्यादा रन की लीड लेने के बाद दरअसल न्यूजीलैंड ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है. उसके साथ 58 मैचों में ऐसा हुआ, जिसमें 44 उसने जीते हैं और 14 ड्रॉ कराई है. मतलब हारी एक भी मैच नहीं है. लेकिन, बेंगलुरु टेस्ट में सरफराज खान पहले विराट कोहली और फिर ऋषभ पंत के साथ मिलकर जिस तरह से बाजी पलटते दिख रहे हैं, उससे अगर न्यूजीलैंड पर दबाब बन चुका है. न्यूजीलैंड को अच्छे से पता है कि हाथ में 7 विकेट होते हुए 200 रन की लीड बड़ी बात नहीं है. और, फिर उसे चेज करना चौथी पारी में बेंगलुरु की पिच पर लोहे के चने चबाने जैसा होगा.

क्या कहता है बेंगलुरु का मौसम?

आइए, अब एक नजर जरा बेंगलुरु के मौसम पर भी डाल लेते हैं. वेदर डॉट कॉम के मुताबिक बेंगलुरु में 19 अक्टूबर को रह-रहकर बारिश होते रहने के आसार हैं और ऐसा हो भी रहा है. वहीं 5वें दिन यानी 20 अक्टूबर को भी बेंगलुरु में 90 फीसद बारिश के आसार बने हुए हैं. आसमान में बादल सुबह से ही छाए रहेंगे, जबकि दोपहर में बारिश देखने को मिल सकती है. साफ है कि बारिश अगर होती रही तो 356 रन की पहली पारी में लीड लेने के बाद न्यूजीलैंड के खाते में एक और ड्रॉ लिखी हैं. वहीं अगर मौसम ने करवट ली, मैच हुआ तो वो भारत के लिए वापसी का मौका हो सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |