इस गली में चुड़ैल का साया! रात होते ही बरसने लगते हैं पत्थर, डर के साए में जी रहे लोग

बिहार के मुजफ्फरपुर में रात होते ही पत्थर बरसने का मामला सामने आया है. पत्थर बरसने की वजह से लोगों में खौफ बैठ गया है. अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर के जयप्रकाश नगर में रात होते ही एक गली में घरों पर पत्थर बरस रहे है. पत्थर क्यों बरस रहे लोग इस अबूझ पहेली से जूझ रहे हैं. इस क्षेत्र में यह घटना पिछले करीब डेढ़ महीने से रोजाना घट रही है. पत्थर बरसने की पूरी घटना पर स्थानीय महिलाओं का कहना है कि यह काम कोई और नहीं बल्कि चुड़ैल करती है.

जय प्रकाश नगर की नवीन विद्या निकेतन स्कूल के पास वाली गली में पिछले डेढ़ महीने से पत्थर बरस रहे हैं. रोजाना बड़ी संख्या में पत्थर लोगों की छत गिरते है. इस घटना के बाद से ही लोगों में दहशत का माहौल है. छत पर गिरने वाले पत्थर रेलवे लाइन पर बिछाने वाले है. पत्थर कौन मार रहा है और क्यों मार रहा है, इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है. पत्थर गिरने की घटना लोगों के लिए एक रहस्य बनकर रह गई है. स्थानीय महिलाओं का कहना है कि पत्थर चुडैल मार रही है.

लोगों की छत पर बरस रहे पत्थर

पत्थर केवल लोगों की छत पर गिर रहे हैं. फिलहाल पत्थरों के बरसने से कोई भी घायल नहीं हुआ है. घटना के बाद से ही आलम यह है कि शाम होते ही महिलाएं और बच्चे घर में कैद हो जाते हैं. जय प्रकाश नगर के निवासी अमरेंद्र ने बताया कि लोगों के घरों पर पत्थर पिछले डेढ़ महीने से गिर रहे हैं. घटना की जानकारी SSP राकेश कुमार को दी है. SSP ने अहियापुर थाने को मामले की जांच के आदेश दिये है.

लोगों ने जमा करके पत्थर

अहियापुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पत्थर बरसने की घटना पर बात की है. घरों में गिरने वाले पत्थरों को लोगों ने बोरे में जमा करके रखा है. साथ ही लोगों ने इन पत्थरों को पुलिस को भी दिखाया है. लोगों को शक है कि स्मैकिया का गिरोह लोगों पर पथराव कर रहा है. पुलिस भी मामले को लेकर काफी हैरान है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |