उज्जैन में संयुक्त जांच दल की त्यौहारों पर कार्यवाही

उज्जैन 10 अक्टूबर। त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा त्यौहारों पर आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य उपलब्ध कराने, मिलावट पर शिकंजा कसने एवं घरेलू सिलेण्डर की कालाबाजारी रोकने व सही तौल एवं माप में सामग्री उपलब्ध हो इस हेतु संयुक्त जांच दल गठित कर कार्यवाही के आदेश दिये है। आदेश के पालन में अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशन में तहसीलदार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं नापतौल निरीक्षक के संयुक्त जांच दल द्वारा जांच की जा रही है। जांच दल द्वारा 10.10.2024 को जांच दल द्वारा न्यू श्री कृष्णा दूध डेयरी आनंद नगर उज्जैन से पनीर एवं घी के नमूनें, श्री काकाजी स्वीट्स ऋषिनगर से मावा लड्डू के नमूने लिये गये। उपरोक्त सभी नमूनें जांच राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा 10.10.2024 को काकाजी स्वीट्स एण्ड केटर्स से 01 घरेलु गैस सिलेण्डर जप्त, आनंद ही आनंद से 01 घरेलु गैस सिलेण्डर जप्त एवं न्यू श्री कृष्णा दूध डेयरी से 01 घरेलु गैस सिलेण्डर जप्त किये गये। कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मैहर में महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप पलटी, महिला की दर्दनाक मौत     |     डबरा में दर्दनाक हादसा बाइक सहित नहर में गिर गए दो लोग, एक की मौत     |     MP के श्रद्धालुओं की बस गुजरात में खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत     |     अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवारों की दर्दनाक मौत, इंदौर – अहमदाबाद फोरलेन पर हुआ हादसा     |     मुरैना में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत की मेड़ को लेकर हुआ था विवाद     |     खंडवा में किसान पर मजदूर ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, पैर हुआ अलग     |     शिवपुरी में बस और बाइक की जोरदार टक्कर ,दंपति की मौत     |     मामूली विवाद पर युवक ने लिया खौफनाक बदला, घर में आग लगाकर तीन बकरियों का किया कत्ल     |     सुनेरा पुलिस की सफलता,10 वर्षों से फरार चल रहे हैं 10 हजार के इनामी आरोपी स्थाई वारंटी को सुनेरा पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     पुलिस थाना लालघाटी को मिली सफलता “मुस्कान अभियान” के तहत नाबालिग अपहृर्ता को गंज बसोदा जिला विदिशा से दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार     |