आबकारी विभाग ने dewas में दो मकानों से अवैध मदिरा जप्त कर दो व्‍यक्तियों का किया गिरफ्तार

देवास

#देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग के दल ने देवास में मुखबिर सूचना पर शांतिपुरा में दो रिहायशी मकानों पर दबीश दी। जिसमें एक मकान से 31 पेटी बीयर केन, 04 पेटी विदेशी मदिरा तथा दूसरे मकान से 12 पेटी देशी मदिरा जप्त की गई जो दोनों आरोपियों द्वारा मदिरा अवैध रुप से अपने घरों में संग्रह कर रखी हुई थी, जो मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) का उल्‍लंघन होने से दोनों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 01 लाख 81 हजार 500 रूपए है।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, डीपी सिंह, प्रेम यादव, विजय कुचेरिया, निधि शर्मा, दिनेश भार्गव, कैलाश जामोद, उमेश स्वर्णकार, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, नितिन, आशीष, निहाल, दीपक, गोविंद, अरविंद, विकास, सनत कुमार, सैनिक केदार चौधरी, संजय शर्मा, किशोर शामिल थे। देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |