▪️”मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत् महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं एवम् बच्चों को किया जा रहा जागरूक

उज्जैन पुलिस

▪️”मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत् महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं एवम् बच्चों को किया जा रहा जागरूक।
▪️जिले के सभी धार्मिक स्थलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम व पुलिस बल तैनात।
▪️ज़िले के सभी धार्मिक स्थलों को रात्रि गश्त, प्रभात गश्त, डे पेट्रोलिंग में चेक कर मैं हूँ अभिमन्यु जन जागरूक अभियान के तहत लगाए जा रहे पोस्टर/बैनर व सेल्फ़ी पॉइंट।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा “मैं हूँ अभिमन्यु”अभियान के तहत समाज में लैंगिक समानता, रूढ़िवादिता एवं कुप्रथा, महिला के प्रति सम्मान, महिला संबंधी अपराधों के प्रति जाग्रत करना एवं सायबर से होने वाले अपराधों के बारे में ज़िले के सभी स्कूल, कोचिंग संस्थान, व धार्मिक स्थलों पर जाकर जन जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया हैं।
नवरात्रि पर्व में जिले में शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से उज्जैन पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ज़िले के सभी मंदिरों एवं आयोजन स्थलों में भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया हैं। थाना मोबाइल, अतिरिक्त मोबाइल, निर्भया मोबाइल भ्रमण पर है।रात्रि गश्त, प्रभात गश्त, डे पेट्रोलिंग में मोबाइल पार्टी पुलिस निरंतर भ्रमण कर रही है। जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी द्वारा क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही साथ मैं हूँ अभिमन्यु अभियान के तहत पोस्टर,बैनर, सेल्फ़ी पॉइंट लगाकर पुलिस जन जागरूक कर रही हैं।
महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा नगरीय व ग्रामीण कोचिंग संस्थान, स्कूल, पार्क, नुक्कड़, धार्मिक स्थल व चौपाल लगाकर महिलाओं व बच्चों से वार्ता कर “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है। व टेम्पलेट वितरित कर पुलिस हेल्प लाइन नंबर की जानकारी भी बताई जा रही है।
मैं हूँ अभिमन्यु अभियान के साथ साथ साइबर संबंधी होने वाले अपराधों व बचाव संबंधी सावधनियों के बारे में भी जन जागरूक किया जा रहा हैं।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal
#ujjainpolice #mppolice #अभिमन्यु #police #abhimanyu

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |