सीएमएचओ डॉ.पटेल द्वारा मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का निरीक्षण किया गया

उज्जैन 04 अक्टूबर। गत दिवस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक कुमार पटेल द्वारा शहर के नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक आंबापुरा में साईनेज लगवाने एवं मुख्य द्वार पर आयुष्मान आरोग्यम मंदिर संबंधी ब्राण्डिंग के निर्देश भी दिये।

शहर में स्थापित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक राधामोहन की गली में भवन की दीवारों पर आईईसी एवं मुख्य द्वार पर आयुष्मान आरोग्यम मंदिर संबंधी ब्राण्डिग करवाने के निर्देष दिए गए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक अनंतपेठ में साफ-सफाई करवाकर संस्था में शीघ्र ओपीडी संचालन शुरू किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही दवाई वितरण केन्द्र, ओपीडी एवं जांच कक्ष का भी अवलोकन किया गया एवं नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं निरन्तर उपलब्ध कराने एवं क्लिनिक का संचालन निर्धारत प्रोटोकाल अनुसार करने हेतु निर्देश दिये गये।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |