मध्यप्रदेश में न गणेश पंडाल सजेगें, न ताजिया निकलेगें

भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना संकटकाल के चलते इस बार सार्वजनिक स्थानों पर न तो गणेश पंडाल सजेगें, न ही गणेश विसर्जन चल समारोह निकलेगा, इसी तरह ताजिया व सवारी जुलूस निकाला जाएगा. इस आशय की जानकारी एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पत्रकारों से चर्चा में कही है.

बताया जाता है कि कोरोना संकटकाल के चलते इस बार जबलपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किए जा रहे है, ताकि कोरोना की चैन को तोड़ा जा सके. रक्षाबंधन के बाद से अब देवउठनी ग्यारस तक त्यौहार ही त्यौहार है, त्यौहारों पर होने वाली भीड़ से संक्रमण के फैलने का खतरा हो सकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए क ोई भी गणेश जी की प्रतिमा को सार्वजनिक स्थान पर नहीं रखेगा, न ही कोई जुलूस निकलेगा, इसके अलावा मोहर्रम में न ही ताजिया, सवारियां निकलेगी. केन्द्र की गाइड लाइन के मुताबिक 5 लोगों को ही एकत्र होने की व्यवस्था होगी.

नहीं होगें धार्मिक कार्यक्रम, भंडारा-

गृहमंत्री श्री मिश्रा ने चर्चा के दौरान कहा कि त्यौहारों के मौके पर होने वाले धार्मिक आयोजन व भंडारे भी नही किए जाएगें, क्योंकि इस तरह के आयोजनों में भीड़भाड़ होने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है.

नवरात्र पर नहीं सजेगी झांकियां-

श्री मिश्रा ने आने वाले त्यौहार नवरात्र को लेकर भी चर्चा में कहा कि नवरात्र पर दुर्गा जी की प्रतिमा व झांकिया भी नही लगेगी, कोई भी राजनैतिक कार्यक्रम भी नही होगा, नवरात्र पर होने वाले भंडारों का आयोजन भी नहीं किया जाएगा

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |