इंदौर-खंडवा रोड पर भेरूघाट में ब्लास्टिंग से उछले पत्थर घरों पर‍ गिरे, बाल-बाल बचे लोग

इंदौर। इंदौर-खंडवा राजमार्ग पर भेरूघाट सुरंग तक पहुंच मार्ग (अप्रोच रोड) बनाने के लिए इलेक्ट्रानिक ब्लास्टिंग की गई। इससे बड़े पत्थर उड़कर 300 से 400 मीटर दूर गिरे। कई घरों पर पत्थर गिरने से लोहे की चद्दरों में छेद हो गए। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई, लेकिन घरों में नुकसान होने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

ग्रामीणों ने सिमरोल थाने का घेराव कर दिया। कुछ ग्रामीणों ने मेघा इंजीनियरिंग (निर्माण एजेंसी) के दफ्तर में तोड़फोड़ की। कई कर्मचारियों को पीटा। प्रोजेक्ट इंचार्ज नागेश्वर राव को डीजल डालकर जलाने की धमकी तक दे डाली।

महीनेभर से ब्लास्टिंग से सड़क के लिए रास्ता तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर ब्लास्टिंग के दौरान तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर ठीक से नहीं लगे। इससे तीन से चार मिस्ड फायर हो गए। इससे पत्थर उड़कर 300 से 400 मीटर दूर जा गिरे। घरों पर पत्थर बरसने लगे। कुछ गाड़ियों को भी नुकसान हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया।

नहीं बजाते हैं सायरन

आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया। एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांझल और एजेंसी के अधिकारी भी थाने पहुंचे। साथ ही डीएसपी उमाकांत चौधरी, एसडीएम चरणजीत सिंह हुड्डा, नायब तहसीलदार यशदीप रावत सहित ग्रामीणों ने थाने में लिखित आवेदन दिया।

बंद रखेंगे काम

एजेंसी के प्रोजेक्ट इंचार्ज नागेश्वर राव का कहना है कि दफ्तर में आकर ग्रामीणों ने चार-पांच कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा है। एचआर धीरज कुमार की बुरी तरह पिटाई की है। इसके बाद मेरे केबिन में आकर ग्रामीणों ने डीजल डालकर जलाने की धमकी दी। दफ्तर में भी काफी नुकसान किया है। इसके पहले भी ग्रामीणों ने दो-तीन बार दफ्तर में घुसकर कर्मचारियों को पीटा है। सुरक्षा नहीं मिलने तक काम बंद रखा जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |