जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित मेटरनिटी विंग की छत पर लगेगा 140 किलोवाट का सोलर पैनल, कलेक्टर श्री गुप्ता ने किया भूमि पूजन

Dewas
————
सोलर पैनल से सालाना लगभग दो लाख युनिट जनरेट होगी, सालाना 15 से 20 लाख रूपये का बिजली बिल बचेगा
————-
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित मेटरनिटी विंग की छत पर लगने वाले 140 किलोवाट के सोलर पैनल का भूमि पूजन किया। नवनिर्मित मेटरनिटी विंग की छत पर सोलर पैनल बेअरलॉकर उद्योग के माध्‍यम से लगाया जा रहा है। सोलर पैनल से सालाना लगभग दो लाख युनिट जनरेट होगी। सोलर पैनल प्रोजेक्‍ट की लागत लगभग 55 लाख रूपये होगी और सालाना 15 से 20 लाख रूपये का बिजली बिल का कटोत्रा होगा। सोलर पैनल लगाने का कार्य लगभग दो माह में कार्य पूर्ण हो जायेगा।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस दारौन जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्‍होंने कहा कि पुलिस जवान नियमित भ्रमण करें और रात 09 बजे बाद मेटरनिटी विंग में पुरूषो को प्रवेश नहीं दें। पर्याप्त सुरक्षा प्रबंधन के लिए सेक्युरिटी गार्ड सभी सेक्शनों में निगरानी रखें।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, महा प्रबंधक उद्योग श्री मंगल रैकवार, सिविल सर्जन डॉ एस.के खरे, आरएमओ. डॉ अजय पटेल, बेअरलॉकर के प्रबंधक श्री प्रवीण शर्मा एवं सीएसआर सहयोगी एक्ट-ईव फाउंडेशन के श्री मोहन वर्मा, कंपनी के सीएसआर हेड श्री मुकेश मेहता, कंपनी के इंडिया ऑपरेशन हेड श्री हितेश कवर, कंपनी के श्री हिरेश ओझा, एपी सोलर से श्री गगन जैन, श्री पंकज यादव, श्री अक्षय गुप्ता उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |