Ujjain कलेक्टर ने माधव नगर अस्पताल एवं चरक अस्पताल का निरीक्षण किया

उज्जैन 24 सितम्बर। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने 24 सितम्बर को अपरान्ह में शासकीय माधव नगर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने माधव नगर अस्पताल में कैंसर ओपीडी, कीमोथैरेपी युनिट, दन्त चिकित्सा, मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीजों आदि की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने दवाईयों की भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने माधव नगर अस्पताल में स्थापित संयुक्त संचालक स्वास्थ्य कार्यालय के भवन स्थानांतरण के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डायलिसिस युनिट का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयति सिंह, सहायक कलेक्टर श्री गगन सिंह मीणा, श्री अभय विश्वकर्मा, माधव नगर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक श्री विक्रम रघुवंशी आदि उपस्थित थे। इसके बाद कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने चरक अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान चर्मरोग, जनरल वार्ड, टीबी वार्ड, ईएनटी एवं अल्ट्रासोनोग्राफी कक्ष का निरीक्षण कर सम्बन्धित चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने सख्याराजे प्रसूति गृह को तोड़ने की कार्यवाही के बारे में जानकारी प्राप्त की। मप्र भवन विकास निगम के अधिकारी ने बताया कि प्रसूति गृह को एक माह में तोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री भारतीय जन-औषधि केन्द्र का भी अवलोकन किया। तत्पश्चात कलेक्टर ने हामूखेड़ी में संयुक्त संचालक स्वास्थ्य कार्यालय भवन में स्थानांतरण होने का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयति सिंह, सहायक कलेक्टर श्री गगन सिंह मीणा, सिविल सर्जन डॉ.अजय कुमार दिवाकर आदि उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |