सीईओ जिला पंचायत द्वारा जनपद पंचायत महिदपुर का सघन भ्रमण किया गया

उज्जैन 21 सितम्बर। शनिवार को सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह द्वारा जनपद पंचायत महिदपुर का सघन भ्रमण किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत मुंडलीदोत्रू में सामुदायिक भवन परिसर, ग्राम पंचायत खेड़ा खजुरिया में सीएससी सेन्टर, विद्यालय की निर्माणाधीन बाउंड्री वाल, किचन शेड, ग्राम पंचायत बैजनाथ में चेकडेम आदि का निरीक्षण किया।

श्रीमती सिंह द्वारा जनपद स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई। इसमें मुख्यत: प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, सीएम हेल्पलाइन, गौशाला निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने सहायक यंत्री और उपयंत्री को लेबर बजट प्राप्ति हेतु न्यू वर्क लेने के लिये निर्देश दिये। साथ ही आवास योजना में सभी स्वीकृति शीघ्र-अतिशीघ्र जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में सम्बन्धित विभागों के सहायक यंत्री, उपयंत्री, एडीओ, पीसीओ, सचिव और सहायक सचिव मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |