95 हजार रूपये से अधिक की मदिरा जप्त कर 14 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध

शाजापुर
——-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय तथा होटल, ढाबों पर अवैध मदिरा विक्रय पर नियंत्रण के लिए 09 से 17 सितम्बर 2024 तक आबकारी वृत शाजापुर क्रमांक 01 व 02 एवं शुजालपुर के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों व ढाबों पर दबिश की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में कुल 80 पाव प्लेन मदिरा, 13 बीयर केन (विदेशी मदिरा) व 13 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 860 किलोग्राम लहान मदिरा जप्त की गई, जिसका अनुमानित मूल्य 95 हजार 760 रूपये हैं। आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 14 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गये।

उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी श्री अशोककुमार खत्री, श्री रमेशकुमार पन्द्रे, आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती निमिषा परमार, श्री सुरेश पटेल, श्रीमती मीनाक्षी बोरदिया, आबकारी आरक्षक श्री लाखनसिंह सिसोदिया, श्री दिनेश कुमार कौशिक, श्री अमित शर्मा, श्री राकेश जमरा, नगर सैनिक श्री हेमराजसिंह, श्री नरेन्द्रसिंह का विशेष योगदान रहा।

#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |