ग्राम पंथपिपलई में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, जनसंवाद शिविर आयोजित


उज्जैन / जन सामान्य की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए उज्जैन दक्षिण विधानसभा में प्रभावी ढंग से जनसंवाद शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत पंथ पिपलई में जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने यहां ग्रामीणों की समस्याओं पर सुनवाई कर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से रूबरू हो उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंथपिपलई की कविता बाई को उनकी पुत्री प्रिया के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना का आश्वासन प्रमाण पत्र भी वितरित किया और नन्ही प्रिया को दुलार भी किया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जयती सिंह द्वारा भी शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल्स का निरीक्षण किया गया और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने आवेदनों को व्यवस्थित पंजीबद्ध करने और उनका तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए। शिविर में श्रम विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, जिला व्यापार एवं उद्योग , पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग इत्यादि विभागों के शिविर लगाए गए।

इस दौरान तहसीलदार अर्चना गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री संदीप यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास की सिद्दीकी सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।

गुरुवार 12 सितम्बर को ग्राम पंचायत नवाखेड़ा, निनौरा, डेंडिया, जमालपुरा का जनशिकायत निवारण शिविर पंचायत भवन नवाखेडा में लगाया जायेगा। इसके प्रभारी अधिकारी उपयंत्री श्री समीर सोनाने और सहायक प्रभारी अधिकारी एडीईओ सुश्री तंशु धारवा होंगे।

बुधवार 18 सितम्बर को ग्राम पंचायत नलवा, आकासोदा, असलाना, चंदूखेड़ी, खेमासा का जनशिकायत निवारण शिविर नलवा पंचक्रोशी पड़ाव स्थल के आश्रम में लगाया जायेगा। इसके प्रभारी अधिकारी एडीईओ श्री जितेन्द्र सिंह कुशवाह और सहायक प्रभारी अधिकारी बीसी श्री अनिल चावंड होंगे।

शुक्रवार 20 सितम्बर को ग्राम पंचायत फतेहाबाद, नीलकंठ, हमीरखेड़ी, झिरोलिया का जनशिकायत निवारण शिविर फतेहाबाद पंचायत कैम्पस में लगाया जायेगा। इसके प्रभारी अधिकारी पीसीओ श्री अमृतलाल परमार और सहायक प्रभारी अधिकारी पीसीओ श्री सरदार सिंह नांदले होंगे।

शनिवार 21 सितम्बर को ग्राम पंचायत करोहन, पिपल्याराघौ, गोंदिया, गंगेड़ी का जनशिकायत निवारण शिविर करोहन पड़ाव स्थल में लगाया जायेगा। इसके प्रभारी अधिकारी उपयंत्री श्री गिरीश जोशी और सहायक प्रभारी अधिकारी उपयंत्री श्रीमती यास्मीन मंसूरी होंगे।

बुधवार 25 सितम्बर को ग्राम पंचायत बामोरा, तालोद, उमरिया खालसा, टकवासा, कंडारिया का जनशिकायत निवारण शिविर सामुदायिक भवन टीन शेड तालोद में लगाया जायेगा। इसके प्रभारी अधिकारी उपयंत्री श्री वल्लभ सिंह राठौर और सहायक प्रभारी अधिकारी पीसीओ श्री राजेश रेशमिया होंगे।

गुरुवार 26 सितम्बर को ग्राम पंचायत लेकोड़ा, लिंबापिपल्या, कांकरिया चिराखान, टंकारियापंथ का जनशिकायत निवारण शिविर गोवर्धन धर्मशाला ग्राम लेकोड़ा में लगाया जायेगा। इसके प्रभारी अधिकारी पीसीओ श्री अमृतलाल परमार और सहायक प्रभारी अधिकारी पीसीओ श्री सरदार सिंह नांदले होंगे।

शुक्रवार 27 सितम्बर को ग्राम पंचायत चिंतामन जवासिया, दाऊदखेड़ी, सिकंदरी, मंगरोला, चांदमुख, हासामपुरा का जनशिकायत निवारण शिविर पंचायत भवन पीएचई चिंतामन जवासिया में लगाया जायेगा। इसके प्रभारी अधिकारी पीसीओ श्री राधेश्याम वर्मा और सहायक प्रभारी अधिकारी उपयंत्री श्री अनिल सोलंकी होंगे।

आदेश के अनुसार उपरोक्त शिविरों में खण्ड पंचायत अधिकारी श्री प्रेमचंद सिंरोजा सम्पूर्ण कार्य प्रभारी, सहायक यंत्री श्रीमती प्रियता सिन्हा, समन्वय अधिकारी श्री दिलीप सिंह मीना एवं सभी योजनाओं के शाखा प्रभारी नोडल रहेंगे तथा उक्त शिविरों में सभी सम्बन्धित विभागों की शिकायतों का निवारण किया जायेगा।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |