सीएमएचओ डॉ. बेक ने सिविल अस्पताल हाटपीपल्‍या और सीएचसी बागली का किया निरीक्षण

देवास
———-
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजनी जेम्स बेक ने सिविल अस्पताल हाटपीपल्‍या और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागली का आकस्मिक निरीक्षण कर मरीजों को प्रदाय की जाने वाली सेवाओं को देखा। बागली में एम्बुलेंस की निःशुल्क सेवायें नहीं मिलने की जानकारी को संज्ञान में लेकर यथा स्थिति को देखा बागली में बैंक नोट प्रेस देवास द्वारा प्रदाय एम्बुलेस से आकस्मिक स्थिति में निःशुल्क परिवहन सुविधा मरीजों को प्रदाय की जा रही है। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि बागली में एम्बुलेंस के लिए कोई स्थायी शासकीय ड्राइवर नहीं होने से कभी-कभी समस्या आती है लेकिन आकस्मिक स्थिति में मरीजों को नियमित सेवा प्रदाय की जा रही है। वर्तमान में एम्बुलेंस चालु स्थिति में है और संचालन भी किया जा रहा है।

सीएमएचओ ने निरीक्षण के दौरान संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी ली, योजनाओं से सम्बंधित सीएम हेल्प लाइन के शीघ्र निराकरण करने के लिए हितग्राहियों से निरंतर चर्चा कर समस्या का निराकरण करने, मौसमी बीमारियों की निगरानी और दवाईयों की प्रत्येक संस्था में उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओ का क्रियान्वयन और हितग्राही मूलक योजनाओ का लाभ देने के निर्देश विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमन्त पटेल को दिये।

सीएमएचओ डॉ बेक ने बताया कि शासन द्वारा जिले में मरीजो को निःशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए 108 एम्बुलेंस एएलएस, बीएलएस और जननी एम्बुलेंस प्रदाय की गयी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागली लोकेशन पर 01 बीएलएस( बेसिक लाइफ सर्पोट) और 02 जननी एम्बुलेंस दी गयी। जिसमें किसी भी आकस्मिक घटना होने पर 108 की निःशुल्क सेवा तुरन्त मरीजों को दी जा रही है। जननी एम्बुलेंस द्वारा गर्भवती महिलाओं का घर से अस्पताल और प्रसव उपरांत छुटटी होने पर घर तक छोडने की निःशुल्क परिवहन सुविधा दी जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |