महाकाल पुलिस ने रंजित हनुमान मंदिर के पास हुए हत्या के प्रयास करने वाले फरार दोनो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार।

▪️थाना महाकाल पुलिस ने रंजित हनुमान मंदिर के पास हुए हत्या के प्रयास करने वाले फरार दोनो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार।
▪️घटना में प्रयुक्त बलेनो कार व चाकू बरामद।
▪️रुपयों के लेन देन को लेकर फर्जी घटना का षडयंत्र रचने पर घटना में संलिप्त अब तक सभी आरोपी राउंडउप।

दिनांक 12.08.24 को सिविल अस्पताल उज्जैन से घायल प्रथम शर्मा व फिरोज खान ने बताया कि दिनांक 12.08.24 को करीब नौ बजे रणजीत हनुमान मंदिर दर्शन करने फिरोज खान,गोलू उर्फ दिपक के साथ जाने के दौरान रणजीत हनुमान मंदिर के पास आरोपीगण ने गाली गलोच कर चाकू से वार किए व बीच बचाव में आये फिरोज को भी चाकू मार कर चोट पहुंचाई।उक्त घटना पर से आरोपीगण के विरुद्ध अपराध कायम कर अनुसंधान मे लिया गया।
उक्त घटना क्रम को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारीगण के मार्गदर्शन में पूर्व में दिनांक 15.08.24 को मामले मे आरोपीगण फिरोज पिता अब्दुल उम्र 46 साल निवासी हरिफाटक रोड बेगम बाग उज्जैन तथा आरोपी दीपक उर्फ गोलू पिता श्याम सिह ठाकुर उम्र 30 साल निवासी बापूनगर उज्जैन एवम् दिनांक 17.08.24 को आरोपी प्रथम पिता प्रकाश उम्र 21 साल निवासी गोला मंन्डी उज्जैन को तथा दिनांक 08.09.24 को उक्त घटना के मुख्य आरोपीगण जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता हमुमंत सिह उम्र 42 साल निवासी सम्पत नगर आगर नाका उज्जैन व मोहम्मद ईलियास उर्फ लाला पिता अब्दुल हफीज उम्र 45 साल निवासी 80/4 फाजलपुरा उज्जैन को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त की गई बलेनो MP 13 CE 1522 तथा एक चाकू बरामद किया गया आरोपीगणो को माननीय न्यायालय मे पेश किया गया।
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक अजय कुमार वर्मा थाना प्रभारी महाकाल उप निरीक्षक हेमन्तसिह जादौन, सउनि चन्दभान सिंह, प्रआर 862 राजपाल सिंह यादव,आर मंगलेश निनामा की मुख्य भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal #ujjainpolice #mppolice #उज्जैन #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |